गिरौदपुरी धाम में गुरुदर्शन मेले का शुभारंभ

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी धाम में गुरुदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है। जहां मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजदूगी में मेले का शुभारंभ किया गया। सीएम ने मेला राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थाई शेड के निर्माण की भी घोषणा की। यह सुविधा साष्टांग प्रणाम करते हुए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए होगी।

बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में सीएम साय ने गुरु गद्दी का दर्शन किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और तरक्की के लिए प्रार्थना की।

मेले में मुख्यमंत्री ने स्थानीय श्रद्धालुओं और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मंदिर का प्रसाद वितरित किया।

तीन दिवसीय यह मेला 4 से 6 मार्च तक चलेगा।

कार्यक्रम में धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और दयाल दास बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल मौजूद रहे। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, कलेक्टर दीपक सोनी और एसएसपी विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में राजमहंत, संत और श्रद्धालु भी उपस्थित थे।

Share This Article