सुकमा में 32 लाख रुपए के 7 नक्सलियों का सरेंडर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा पुलिस के सामने 7 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 32 लाख रुपए के 7 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें एक दंपति भी शामिल है। 3 माओवादियों के ऊपर 8-8 लाख रुपए का इनाम है। ये तीनों नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 के सदस्य हैं।

नक्सली हिड़मा और देवा के साथ काम कर चुके हैं। जबकि अन.दरअसल, आत्मसमर्पित नक्सलियों में रव्वा मूके उर्फ भीमे और हेमला हिड़मा एक ही टीम में काम करते थे। दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ। फिर दोनों ने बड़े लीडरों से अनुमति ली और शादी कर ली। लेकिन नक्सली लीडर्स ने इन्हें बच्चों की इजाजत नहीं दी। ये दोनों अपना घर बसाना चाहते थे। इसलिए सरेंडर करने का मन बनाया।

नक्सल संगठन में रहते ये दोनों इंसास जैसे हथियार चलाते थे। मीनपा, टेकलगुडेम में जवानों पर हमला कर करीब 38 जवानों की हत्या में शामिल थे। इन दोनों पर छ्त्तीसगढ़ पुलिस ने 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। दोनों ने अब हथियार डाल दिए हैं।

इसके अलावा इन्हीं की टीम के एक और नक्सली बारसे सोना ने भी सरेंडर किया है। बारसे पर भी 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। ये दक्षिण सब जोनल बस्तर ब्यूरो मोपोस टीम इंचार्ज, बटालियन नंबर 1 का राजनीति इंचार्ज और एसजेडसीएम सन्नू दादा का गार्ड था। कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रहा है।

वही उईका लालू, माड़वी कोसी, मड़कम हुंगा, मुचाकी बुधरा ने भी सरेंडर किया है। इन चारों पर 2-2 लाख रुपए कुल 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

सुकमा SP किरण चव्हाण ने कहा कि, सभी नक्सली बड़े कैडर्स के साथ काम कर चुके हैं। इनमें एक सरेंडर नक्सली माड़वी हिड़मा का गार्ड रह चुका है। ऐसे में पूछताछ में इनसे कई खुलासे हो सकते हैं।

Share This Article