3 दिन से लापता 3 साल की मासूम बच्ची की एनीकट में मिली लाश बच्ची की मौत डूबकर हुई या फिर हत्या, इस मामले में संशय बना हुआ है पुलिस जांच में जुटी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

14-अक्टूबर,2020

बिलासपुर-{सवितर्क न्यूज़} आखिर वही हुआ जिसकी आशंका थी। 3 दिन से लिंगियाडीह से गायब बच्ची की लाश दोमुहानी एनीकट में मिली है। अपोलो अस्पताल के पीछे लिंगियाडीह बस्ती में रहने वाले धर्मेंद्र और सुनीता यादव की 3 साल की बेटी गरिमा 11 अक्टूबर शाम 4:00 से कहीं गुम हो गई थी। जिसके बाद से गरिमा यादव की हर ओर तलाश की जा रही थी । सरकंडा थाने में भी उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोशल मीडिया पर भी बच्ची को तलाश किया जा रहा था। इसी बीच बुधवार सुबह गतौरा पुल के निकट एनीकट के पास एक बच्ची की लाश मिली । इसकी सूचना मिलते ही तोरवा और सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच गई।

कुछ कोशिशों के बाद लाश की पहचान 3 दिनों से गायब गरिमा यादव के रूप में हुई। बच्ची किस तरह से अरपा नदी तक पहुंच गई थी और कैसे वह बह कर दोमुहानी तक पहुंची पुलिस इसका पता कर रही है। बच्ची की डूबकर मौत हुई या किसी ने उसकी हत्या की है पुलिस इस पहलू पर भी जांच करेगी।

Share This Article