छत्तीसगढ़ में 22 फरवरी को कैबिनेट बैठक: बजट सत्र और अहम विधेयकों पर होगी चर्चा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक, विकास योजनाओं पर लिए जाएंगे बड़े फैसले

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनावों के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 फरवरी को पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक शनिवार को मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी।

बजट सत्र की तैयारियों पर मुख्य फोकस बैठक में आगामी विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विभिन्न विधेयकों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

नीतियों और विकास योजनाओं पर अहम निर्णय की उम्मीद कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार की नई नीतियों, विकास योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। आगामी वर्षों के लिए विकास की रूपरेखा तैयार करने और जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर रणनीतियां बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।

इस बैठक से कई महत्वपूर्ण योजनाओं को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है, जिससे राज्य में विकास की गति तेज होगी।

Share This Article