छत्तीसगढ़ के रेलयात्री ध्यान दें: रायपुर से चलने वाली ये 4 गाड़ियां रद्द, कई ट्रेनों का समय बदला

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल स्थित बंडामुंडा स्टेशन पर अधोसंरचना विकास कार्यों के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 13 दिनों तक चलेगा, जिससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कई यात्री गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द की जाने वाली गाड़ियां
15 से 25 फरवरी, 2025: गाड़ी संख्या 18109/18110 (टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस) रद्द रहेगी।
25 फरवरी, 2025: गाड़ी संख्या 18113/18114 (टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस) रद्द रहेगी।
25 फरवरी, 2025: गाड़ी संख्या 13287 (दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस) रद्द रहेगी।
24 फरवरी, 2025: गाड़ी संख्या 13288 (आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस) रद्द रहेगी।
देर से चलने वाली गाड़ियाँ
17 फरवरी, 2025:
गाड़ी संख्या 20821 (पुणे-शालीमार एक्सप्रेस) 2 घंटे देरी से चलेगी।

गाड़ी संख्या 12767 (नांदेड़-शालीमार एक्सप्रेस) 1 घंटा 30 मिनट देरी से चलेगी।
24 फरवरी, 2025:
गाड़ी संख्या 07005 (सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल) 3 घंटे देरी से चलेगी।
गाड़ी संख्या 12101 (एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस) 2 घंटे देरी से चलेगी।
गाड़ी संख्या 12129 (पुणे-हावड़ा आज़ाद हिंद एक्सप्रेस) 2 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।
25 फरवरी, 2025:
गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस) 2 घंटे देरी से चलेगी।
गाड़ी संख्या 08185 (हटिया-दुर्ग स्पेशल) 2 घंटे देरी से चलेगी।
गाड़ी संख्या 12860 (हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस) 4 घंटे देरी से चलेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी
24 फरवरी, 2025: गाड़ी संख्या 18478 (योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस) ईब-झारसुगुड़ा रोड-सम्बलपुर सिटी-कटक के बदले इस नए मार्ग से पुरी पहुंचेगी।
रेल यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त कर लें।

Share This Article