जिले में धान खरीदी अंतिम चरण में है। अभी तक जिले के 99 हजार 314 किसानों से 43 लाख 39 हजार 941 क्विंटल धान अब तक उपार्जित किया गया है।

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

*99 हजार 312 किसानों को हो चुका है 812 करोड़ 55 लाख रूपये से ज्यादा की राशि का भुगतान*

बिलासपुर 22 जनवरी 2021। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 हेतु समर्थन मूल्य में धान खरीदी अंतिम चरण में है। अभी तक जिले के 99 हजार 314 किसानों से 43 लाख 39 हजार 941 क्विंटल धान अब तक उपार्जित किया गया है।

धान खरीदी का कार्य 01 दिसंबर 2020 से किया जा रहा है और 31 जनवरी 2021 तक खरीदी कार्य होगा। इसके लिए किसानों को 812 करोड़ 55 लाख 31 हजार रूपये का भुगतान किया जा चुका है। वर्ष 2020-21 मंे एक लाख 6 हजार 441 किसान पंजीकृत है। पंजीकृत किसानों के धान का रकबा एक लाख 22 हजार 277 हेक्टेयर है।
जिले में इस वर्ष 124 खरीदी केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीदी हो रही है। अब तक 23 लाख 37 हजार 339 क्विंटल मोटा धान, 9 लाख 26 हजार क्विंटल पतला धान और 10 लाख 76 हजार 512 क्विंटल सरना धान की खरीदी की गई है। किसानों को सुविधा देने के लिए 6 नये खरीदी केन्द्र बनाये गये है। जिसमें विकासखण्ड तखतपुर के अंतर्गत ग्राम टाड़ा और अरईबंद विकासखण्ड मस्तूरी अंतर्गत ग्राम विद्याडीह, भटचैरा, कौवांताल एवं विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम सरवानी में नये खरीदी केन्द्र बनाये गये है। जिले में अब तक 232921.0 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ जारी किया गया है। मिलर द्वारा 217025.12 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। धान उपार्जन हेतु पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जा रही है।

Share This Article