बिलासपुर में बड़े Sex रैकेट का भंडाफोड़: गार्डन के पास खड़े हो कर राहगीरों को अश्लील इशारे करती थी महिलाएं… फिर गाड़ी में बैठाकर ले जाते थे ग्राहक… पुलिस ने 9 युवती-महिलाओं सहित 11 को पकड़ा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानी बिलासपुर में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 9 युवती-महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ भवन के पास देह व्यापार में लिप्त युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में नौ युवतियों समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर में बड़े Sex रैकेट का भंडाफोड़:


मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोन्हेर गार्डन के आसपास के मोहल्ले वासियों के द्वारा लगातार संदिग्ध महिलाओं के द्वारा संदिग्ध गतिविधियां और अश्लील आचरण की शिकायत पुलिस को प्राप्त हो रही थी। मोहल्ले वासियों के अनुसार महिलाएं संदिग्ध रूप से कौन हेयर गार्डन के आसपास खड़ी होती है और आने जाने वालों मोहल्ले वालों और राहगीरों को देखकर अश्लील इशारे करती है। इनमें से कुछ राहगीर उनके अश्लील इशारों पर अपनी गाड़ी रोक उनसे कुछ बात करते हैं और उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा कर चले जाते हैं। मोहल्ले वालों के अनुसार इससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कोन्हेर गार्डन में सुबह शाम टहलने आने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को भी उनके आचरण से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था।

गार्डन के पास खड़े हो कर राहगीरों को अश्लील इशारे करती थी महिलाएं

पहले भी महिला थाने के द्वारा यहां दबिश देकर संदिग्ध महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ कार्यवाही की गई थी। पर कुछ दिनों बाद ही इनकी हरकतें फिर से शुरू हो गई। जिससे मोहल्ले वालों ने पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह तक अपनी समस्या पहुंचाई। एसपी ने मोहल्ले वालों की शिकायत को संज्ञान में लेकर सीएसपी सिविल लाईन निमितेश सिंह को गंभीरता से कार्यवाही के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस के द्वारा मुखबिरों के माध्यम से उक्त जगह की निगरानी की जा रही थी।

महिला फिर गाड़ी में बैठाकर ले जाते थे ग्राहक…

आज संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर सिविल लाईन सीएसपी निमितेश सिंह ने थाना सिविल लाइन स्टाफ एवं रक्षित केंद्र से महिला स्टाफ कि संयुक्त टीम बनाकर कोन्हेर गार्डन को चारों तरफ से घेरेबंदी करवा रेड करवाई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों वाले 9 महिलाओं और दो पुरुषों को थाने लाया गया।

पुलिस ने 9 युवती-महिलाओं सहित 11 को पकड़ा

पुलिस ने वहां खड़े असमाजिक तत्वों को भी खदेड़ा। पकड़ी गई 9 महिलाओं और दो पुरुषों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए पुलिस उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने वाली है। इसके अलावा पुलिस ने पुराना बस स्टैंड और नया बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा भी चेक किया। यहां भी संदिग्ध लोगों पर थाना लाकर कार्रवाई की गई।

Share This Article