CG Election ! एक को BJP तो दूसरे को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, दिलचस्प होगा मुकाबला-लेकिन परिजन खुश जानिए क्यों

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छग धमतरी। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखा जा रहा है. कहीं गुपचुप वाले, चाय वाले तो कहीं सगे भाई आमने-सामने मैदान पर हैं. ऐसा ही मामला धमतरी जिले के कुरुद से आया है, जहां नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-10 में 2 सगे भाई राष्ट्रीय पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं.

चुनावी अखाड़े में एक-दूसरे को पटखनी देने कमर कस ली

बड़े भाई को भाजपा तो छोटे भाई को कांग्रेस से पार्षद का टिकट मिला है. कुरुद नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 स्वामी विवेकानंद वार्ड में भाजपा ने कमलेश ध्रुव को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस ने अर्जुन ध्रुव को मैदान में उतारा है. बड़ा भाई कमलेश 45 साल और छोटा भाई अर्जुन 33 साल के हैं. दोनों भाई कभी बचपन में एक साथ खेला करते थे. अब चुनावी मैदान में दोनों भाई आमने-सामने हैं. बता दें कि दोनों भाई पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं.

एक को BJP तो दूसरे को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन ध्रुव का कहना है कि कांग्रेस ने मुझ पर विश्वास कर प्रत्याशी बनाया है. यह लड़ाई हम दोनों भाइयों के बीच न होकर भाजपा और कांग्रेस के बीच है. बड़े भाई चुनाव जीतते हैं तो भी मुझे खुशी होगी.

प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर की उम्मीद

वहीं भाजपा प्रत्याशी कमलेश ध्रुव का कहना है कि कांग्रेस ने छोटे भाई अर्जुन ध्रुव को चुनाव मैदान में उतारा है. दोनों भाइयों का प्रचार जारी है. दोनों प्रत्याशियों के पिता लच्छन ध्रुव ने कहा कि दोनों बेटों को पार्षद का टिकट मिला है, इससे परिवार में खुशी है. दोनों में से कोई भी जीते पार्षद तो उनके परिवार से ही बनेंगे.

Share This Article