कांकेर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 32 लाख के इनामी 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस अभियान की बड़ी सफलता, कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे माओवादी आत्मसमर्पण को हुए मजबूर

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 32 लाख रुपये के इनामी 7 नक्सलियों ने पुलिस और प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और डीआईजी के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले ये नक्सली कई गंभीर वारदातों में शामिल रह चुके हैं।

शोषण और हिंसा से तंग आकर छोड़ा नक्सलवाद

डीआईजी अमित तुकाराम कांबले ने बताया कि शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर और नक्सलियों की खोखली विचारधारा, शोषण, अत्याचार व हिंसा से तंग आकर उत्तर बस्तर डिवीजन के अंतर्गत परतापुर और रावघाट एरिया कमेटी/गढ़चिरौली डिवीजन में सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

इतने इनामी नक्सली हुए सरेंडर

  • 3 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था।
  • 1 नक्सली पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
  • बाकी 3 नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस का सख्त अभियान जारी

कांकेर पुलिस का नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार तेज गति से जारी है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में लौट सकें।

Share This Article