छत्‍तीसगढ़ का मौसम: सरगुजा संभाग में ठंड का असर जारी, दुर्ग-जगदलपुर में चुभने वाली गर्मी; बलरामपुर में कड़ाके की सर्दी

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read

छत्‍तीसगढ़ का मौसम: सरगुजा संभाग में ठंड का असर जारी, दुर्ग-जगदलपुर में चुभने वाली गर्मी; बलरामपुर में कड़ाके की सर्दी
छत्‍तीसगढ़ में फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। इतना ही नहीं प्रदेश में कहीं गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं कुछ हिस्‍सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनवरी के आखिरी दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में दिन का पारा करीब 34 डिग्री तक औसतन पहुंच गया है।

वहीं सरगुजा संभाग में अभी ठंडी  का कहर जारी है। जहां बलरामपुर में रात का तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर में दिन के समय में गर्मी चुभने लगी है। दिन के समय में गर्मी का अहसास और रात के समय में ठंडी का अहसास हो रहा है।

सरगुजा के जिलों में शीतलहर जैसे हालात


इधर सरगुजा संभाग में अभी ठंड का कहर जारी है। जहां कुछ जिलों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। रविवार की बात करें तो बलरामपुर में रात का पारा करीब 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह आसपास के इलाकों में ठंडी का असर जारी है। इलाके में ठंडी अभी और पड़ने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश का मैदानी भाग दुर्ग जिले में दिन के समय में गर्मी का अहसास हुआ, जहां दिन का पारा करीब 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में 17 डिग्री पहुंचा रात का पारा

प्रदेश की राजधानी की बात करें तो छत्‍तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी इलाके में ठंडी का असर लगभग गायब सी हो गई है। रविवार को रायपुर में रात का पारा 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह पारा सामान्‍य से करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं दिन का पारा 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्‍य से 2.5 डिग्री ज्‍यादा रिकॉर्ड किया गया है।

राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम

दुर्ग में दिन का पारा 4 डिग्री ज्‍यादा रहा

आईएमडी रायपुर के अनुसार आज राजधानी रायपुर में मौसम  साफ रहेगा। इतना ही नहीं शहर में दिन का पार करीब 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं आज रात का पारा 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया के आने वाले एक दो दिनों में रात और दिन के तापामन में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

बालोद में 30 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज

दुर्ग जिले में दिन का पारा करीब 33 डिग्री रिकॉर्ड  किया गया। यह सामान्‍य से 4.4 डिग्री ज्‍यादा रहा। रात का पारा 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और बालोद में 30 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया।

Share this Article