फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बनीं महामंडलेश्वर, किन्नर अखाड़े में लिया संन्यास

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रयागराज के महाकुंभ में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने गृहस्थ जीवन को त्यागते हुए संन्यास धारण कर लिया है। भगवा वस्त्र धारण कर शुक्रवार को वह सेक्टर 16 स्थित किन्नर अखाड़े के शिविर में पहुंचीं, जहां उन्हें महामंडलेश्वर पद से सुशोभित किया जाएगा। उनकी संन्यास ग्रहण करने की खबर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और उनके प्रशंसक अखाड़े में एकत्रित हो गए।

मिलेगा नया नाम

किन्नर अखाड़े की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ममता कुलकर्णी शुक्रवार को महामंडलेश्वर पद को ग्रहण करेंगी। संगम तट पर विधिवत पिंडदान करने के पश्चात शाम छह बजे किन्नर अखाड़े में उनका पट्टाभिषेक किया जाएगा। संन्यास धारण करने के बाद उनका नया नाम ‘श्री यामिनी ममता नंद गिरि’ होगा

  • किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने क्या कहा?

महाकुंभ के इस ऐतिहासिक अवसर पर ममता कुलकर्णी के संन्यास ग्रहण करने को आध्यात्मिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में देखा जा रहा है। संन्यास के इस मार्ग पर अग्रसर होने के बाद वह अब आध्यात्मिक साधना में संलग्न रहेंगी।

Share This Article