छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन का अहसास

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। प्रदेश में मौसम साफ होने के बाद अब ठंड फिर से अपना असर दिखाने वाली है। आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है, जिससे प्रदेशभर में ठंड बढ़ेगी। उत्तरी जिलों और आउटर इलाकों में ठिठुरन का अहसास भी तेज हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिनों बादलों की मौजूदगी के कारण ठंड में कमी आई थी, लेकिन अब बादल छंटने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके चलते प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। खासतौर पर सरगुजा संभाग में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे सुबह और रात के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान नारायणपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। राजधानी रायपुर में शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का असर और बढ़ेगा।

Share This Article