राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई: सड़क निर्माण और ओवरब्रिज मरम्मत में गड़बड़ी पर अधिकारियों पर गिरी गाज

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास कार्यों में अनियमितता और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई की है। सड़क निर्माण और ओवरब्रिज मरम्मत कार्यों में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार और गुणवत्ताहीन कार्यों को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों पर शिकंजा कसते हुए कई निलंबन और एफआईआर की कार्रवाई की गई है।

बीजापुर: सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई

राज्य शासन ने बीजापुर जिले में आर.आर.पी.-1 (एल.डब्ल्यू.ई.) योजना के तहत निर्माणाधीन नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग में व्यापक गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के प्रमाण मिलने पर तत्कालीन कार्यपालन अभियंता बी.एल. ध्रुव, अनुविभागीय अधिकारी आर.के. सिन्हा और उप अभियंता जी.एस. कोड़ोपी सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं

जांच में उजागर हुई गंभीर खामियां:

  • 54.40 किमी लंबे सड़क निर्माण कार्य में कई स्थानों पर सील कोट उखड़ गए
  • पुल के एप्रोच स्लैब अपर्याप्त मोटाई के साथ बनाए गए, जिससे वे धंस गए
  • सड़क के कई हिस्सों में सिंक पोथोल्स (गड्ढे) उत्पन्न हो गए
  • निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी और शासकीय धन का दुरुपयोग किया गया

इस पर कार्रवाई करते हुए अनुविभागीय अधिकारी आर.के. सिन्हा और उप अभियंता जी.एस. कोड़ोपी को निलंबित कर दिया गया है और उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय तय किया गया है। वहीं, सेवानिवृत्त प्रभारी कार्यपालन अभियंता बी.एल. ध्रुव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यदि वे 15 दिनों के भीतर जवाब नहीं देते, तो उनके खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर: मोवा ओवरब्रिज मरम्मत में गड़बड़ी, 5 अधिकारी निलंबित

रायपुर के मोवा रेलवे ओवरब्रिज मरम्मत कार्य में अमानक एवं गुणवत्ताहीन निर्माण पाए जाने पर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अधिकारियों को निलंबित किया है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे।

जांच में मिलीं ये खामियां:

  • डामरीकरण में उपयोग किए गए बिटुमिन, कंबाइंड डेंसिटी और मटेरियल ग्रेडेशन मानक स्तर से नीचे पाए गए।
  • कार्यपालन अभियंता और उप अभियंताओं द्वारा अनियमितता और अधिकारों का दुरुपयोग किया गया।

इसके मद्देनजर कार्यपालन अभियंता विवेक शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी रोशन कुमार साहू और उप अभियंता राजीव मिश्रा, देवव्रत यमराज एवं तन्मय गुप्ता को निलंबित कर दिया गया। इन सभी का मुख्यालय नवा रायपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय तय किया गया है।

ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी

गुणवत्ताहीन कार्य के लिए ठेकेदार केशवदास आर. जादवानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि मरम्मत के बाद ओवरब्रिज पर यातायात प्रारंभ होते ही गिट्टी निकलने लगी, जिससे कार्य की खराब गुणवत्ता उजागर हो गई। इसके लिए ठेकेदार का पंजीयन निलंबित/पदावनत करने की अनुशंसा की गई है।

राज्य सरकार ने दो टूक कहा है कि गुणवत्ताहीन कार्य और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को जवाबदेह ठहराया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Share This Article