मरवाही एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 992 बोरी अवैध धान जब्त

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

मरवाही। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए अब केवल 15 दिन शेष हैं, ऐसे में धान तस्करों की सक्रियता बढ़ गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में धान तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए मरवाही एसडीएम प्रफ्फुल रजक के नेतृत्व में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 992 बोरी अवैध धान जब्त किया। यह धान बिचौलियों द्वारा गोदामों और किसानों के घरों में संग्रहित किया गया था।

प्रशासन को लगातार यह सूचना मिल रही थी कि मध्यप्रदेश से धान लाकर किसानों के पट्टे में खपाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर मरवाही एसडीएम की अगुवाई में तहसीलदार प्रीति शर्मा व राजस्व विभाग की टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की।

कहां से जब्त हुआ अवैध धान?

  • राजकुमार गुप्ता (धनपुर): 600 बोरी (240 क्विंटल)
  • रविकांत पांडेय (गोदाम): 141 बोरी (56 क्विंटल)
  • ओम गुप्ता (सिवनी गांव): 141 बोरी (56 क्विंटल)
  • प्रेम कुमार यादव (बदरौडी ग्राम, देवगवा): 110 बोरी (44 क्विंटल)

कुल मिलाकर 992 बोरी (396 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया। प्रशासन ने सिवनी निवासी ओम गुप्ता के गोदाम को भी सील कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में धान की तस्करी में लिप्त बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है।

स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी ताकि धान तस्करों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

Share This Article