गुब्बारे बेचने वाली महिला से हुई लूट की घटना में पुलिस को मिली सफलता, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। राह चलती महिला के साथ लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में सिविल लाइन पुलिस ने सफलता पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान से कमाने खाने के उद्देश्य से आए राजस्थानी परिवार रोज की तरहा घूम घूमकर गुब्बारे बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। इन्ही मेसे एक महिला शुक्रवार रात अपने पति और बच्चों के साथ गुब्बारे बेचने नेहरू चौक की तरफ जा रही थी। इसी बीच दो आरोपियों ने उसके पास रखे पैसे की थैली लूटकर फरार हो गए। जिसकी सूचना महिला ने सिविल लाइन थाने में दी थी। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस हरक़त में आई। और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जहाँ जांच में उक्त घटना को मंगला बस्ती साई विहार में रहने वाले विजय ठाकुर और चचेरे भाई अजय सिंह ने अंधेरे का फायदा उठाकर अंजाम दिया था। बताया जा रहा की आरोपी ऑटो चालक है। जिसने अपने भाई के साथ मिलकर लूटपाट किया। लेकिन वह घटना को अंजाम देने के बाद फरार नही हो पाए। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Share This Article