9 फरवरी को होगी CGPSC प्रारंभिक परीक्षा, लाखों अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की पहली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2025 को आयोजित होगी। इसके लिए 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे, जबकि 2 जनवरी 2025 को त्रुटि सुधार की प्रक्रिया पूरी हुई।

246 पदों के लिए लाखों आवेदन
PSC सूत्रों के अनुसार, 246 पदों के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इस अभूतपूर्व आवेदन संख्या के पीछे PSC के प्रति बढ़ता विश्वास और आवेदन शुल्क फ्री होने को मुख्य कारण माना जा रहा है।

इन पदों पर होगी भर्ती:

  • डिप्टी कलेक्टर – 7 पद
  • उप पुलिस अधीक्षक (DSP) – 21 पद
  • राज्य वित्त सेवा – 7 पद
  • जिला आबकारी अधिकारी – 2 पद
  • सहायक संचालक (वित्त) – 3 पद
  • सहायक संचालक (पंचायत) – 1 पद
  • सहायक संचालक/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी – 2 पद
  • सहायक संचालक (समाज कल्याण विभाग) – 7 पद
  • मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद पंचायत) – 3 पद
  • महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी – 6 पद
  • छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी – 32 पद
  • नायब तहसीलदार – 10 पद
  • राज्य कर निरीक्षक – 37 पद
  • आबकारी उपनिरीक्षक – 90 पद
  • उप पंजीयक – 6 पद
  • सहायक निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी – 5 पद
  • सहायक जेल अधीक्षक – 7 पद

9 फरवरी को दो पालियों में परीक्षा
PSC ने परीक्षा के आयोजन की पूरी तैयारी कर ली है। यह परीक्षा 9 फरवरी 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रदेशभर के 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। आयोग परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम कर रहा है।

 

Share This Article