अयोध्या में भव्य उत्सव: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, दिव्य सजावट के बीच रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अयोध्या।धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, अयोध्या प्रभु श्रीराम का जन्म स्थान मानी जाती है। पिछले साल, यानी 2024 में अध्योया में राम मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न हुआ था। तिथि के अनुसार उस दिन पौष महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि थी। इसके हिसाब से आज मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के एक साल पूरे हो गए हैं। अयोध्या में इस आयोजन को खास बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

वहीं अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये कार्यक्रम 11 से 13 जनवरी तक आयोजित किये जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के नव निर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पहली वर्षगांठ 11 जनवरी को मनाई जाएगी। पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय समारोह राम जन्मभूमि परिसर के भीतर विभिन्न स्थानों पर आयोजित किये जाएंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम में मालिनी अवस्थी, अनुराधा पौडवाल और कुमार विश्वास जैसे प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे।

मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, कार्यक्रम में पूरे दिन कई धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ राम कथा और राम लीला प्रदर्शन भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भगवान रामलला का अभिषेक करेंगे और कुबेर टीला पर भक्तों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा 11 से 13 जनवरी तक अयोध्या के विभिन्न चौराहों पर विभिन्न राज्यों के संगीत समूह कीर्तन भी करेंगे।

मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और अयोध्या के 100 से अधिक स्थानीय संत वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अयोध्या में विभिन्न समुदायों के मंदिरों के पुजारियों को भी धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Share This Article