बीजापुर- सुकमा के सीमावर्ती इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़, मारे गए कई नक्सली, अभी भी हो रही फायरिंग

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजापुर और सुकमा के सीमावर्ती इलाके में एक बार फिर से पुलिस और नक्सलियों के मुठभेड़ की खबर आ रही है. डीआरजी और कोबरा के जवानों के साथ चल रहे इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है. इसकी पुष्टि सुकमा एसपी किरण चौहान ने की है. यह भी पढ़ें : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : रायपुर जिले के 4 जनपद अध्यक्षों के लिए आरक्षण तय, जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रक्रिया जारी


मिली जानकारी के अनुसार, अभी भी पुलिस और नक्सलियों के बीच रुक-रुक फायरिंग हो रही है. मुठभेड़ समाप्त होने के बाद सर्चिंग के दौरान मारे गए नक्सलियों की सही संख्या का पता चलेगा.

बता दें कि बीते दिनों बीजापुर के अंबली में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया था, जिसमें दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान सहित 1 ड्राइवर शहीद हो गए थे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं दंतेवाड़ा जाकर शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया था. इसके साथ एक बार फिर से नक्सलवाद को प्रदेश से समूल जड़ समेत खत्म करने का संकल्प दोहाराया था.

Share This Article