भाजपा नेता पर चाकू से हमला गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर -राजधानी में अब आये दिन आपराधिक घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है, खुलेआम हत्या, लूट, मारपीट की वारदातें सामने आ रही है। बुधवार को एक बार फिर ऐसे ही जघन्य अपराध की घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने भाजपा नेता संदीप जंघेल को चाकू मार दिया है। गंज थाना क्षेत्र में घटित इस चाकूबाजी की घटना में भाजपा नेता के पेट मे गंभीर चोटें आईं है, जिसकी वजह से उन्हें तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका सघन उपचार किया जा रहा है, वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article