छत्तीसगढ़ में ठंड से लोग बेहाल, जानें मौसम का हाल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में ठंड से लोग बेहाल, जानें मौसम का हाल
नई दिल्ली: देशभर के कई राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। बता दें कि राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरे के साथ कोल्ड वेव का डबल अटैक देखने को मिल रहा है, जिसके चलते मौसम विभाग ने कई राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम में अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश में 20-22 दिन कोल्ड वेव का अनुमान है। खराब मौसम के चलते दिल्ली में 300 फ्लाइट लेट चल रही है तो वहीं, जम्मू-कश्मीर में सड़कें बंद हो गई हैं। इधर, तमिलनाडु के ऊटी में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। वहीं, एवलांच भी हुआ है।

मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है। भोपाल सहित प्रदेश के 14 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में दिन के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली। बता दें कि भोपाल में दिन का पारा 21.4 डिग्री तो वहीं, रात का पारा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD द्वारा राजधानी भोपाल के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई जा रही है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर-चंबल, महाकौशल और विंध्य संभाग सहित 24 जिलों में माध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में है।

पूरे संभाग में शीतलहर चल रही है। प्रदेश में अगले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंडी और बढे़गी। हालांकि अभी दो दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

Share This Article