बीजापुर में सुरक्षा बल के वाहनों पर हमला, हमले में 7 जवान शहीद; 8 गंभीर घायल

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्‍तीसगढ़ बीजापुर में नक्सल ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। माओवादियों ने नक्‍सल प्रभावित इलाके के में सुरक्षा बलों से भरे वाहन पर हमला कर दिया है। जवानों की गाड़ी को निशाना बनाए जाने से करीब 7 जवानों के शहीद होने की खबर है। नक्सलियों ने बीजापुर के कुटरू मार्ग में इस घटना को अंजाम दिया है। IG बस्तर रेंज सुंदर राज पी. ने इस घटना की पुष्टि की है।

बीते दिन रविवार को अबूझमाड़ में जवानों ने बड़ा नक्‍सली (CG Naxal Attack) ऑपरेशन किया था। इस इलाके में सर्चिंग की गई, इसके बाद फोर्स वापस लौट रही थी। तभी कुटरू मार्ग पर सुरक्षा बलों के वाहनों को नक्‍सलियों ने निशाना बनाया।

छत्‍तीसगढ़ में कब हुए बड़े नक्‍सली हमले

छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सली ऑपरेशन जारी है। इसी के तहत प्रदेश के नक्‍सल प्रभावित बस्‍तर में लगातार नक्‍सलियों को ढेर किया जा रहा था। आज नक्‍सलियों ने नापाक हरकत की है। जहां नक्‍सलियों ने कुटरू मार्ग पर सुरक्षा बल की गाड़ियों पर हमला कर दिया। इस हादसे में 7 जवान शहीद हो गए। वहीं 8 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बीते दिन रविवार को अबूझमाड़ में जवानों ने बड़ा नक्‍सली ऑपरेशन किया था। इस इलाके में सर्चिंग की गई, इसके बाद फोर्स वापस लौट रही थी। तभी कुटरू मार्ग पर सुरक्षा बलों के वाहनों को नक्‍सलियों ने निशाना बनाया।

छत्‍तीसगढ़ में साल 2000 के बाद कई बड़े नक्‍सली हमले हुए हैं। जिसमें हमारे कई जवान शहीद हुए हैं। इन पुरानी घटनाओं के इनपुट आपको बताते हैं-

बीजापुर, टेकुलगुड़ेम पर हमला

3 अप्रैल 2021 को नक्‍सलियों ने बीजापुर के टेकुलगुड़ेम पर हमला किया था। जहां 21 जवान शहीद हो गए थे।

सुकमा मिनपा पर हमला

सुकमा मिनपा में नक्‍सलियों ने 21 मार्च 2020 को हमला किया था। जहां 17 जवान शहीद शहीद हो गए थे।

दंतेवाड़ा श्यामगिरी नक्‍सली हमला

दंतेवाड़ा श्‍यामगिरी नक्‍सली इलाके में मओवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया था। जहां 9 अप्रैल 2019 को विधायक भीमा मंडावी समेत 4 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।

सुकमा किस्‍टाराम घटना

सुकमा किस्टाराम में नक्‍सलियों ने 13 मार्च 2018 को हमला किया था। इस दौरान 9 जवान शहीद हो गए हैं।

सुकमा चिंतागुफा पर नक्‍सली हमला

सुकमा चिंतागुफा 24 अप्रैल 2017 को नक्‍सलियों ने हमला कर दिया। इस घटना में 25 जवान शहीद हो गए।

झीरम घाटी हत्‍याकांड

प्रदेश का सबसे चर्चित झीरम घाटी कांड 25 मई 2013 को हुआ था। इस दिन नक्‍सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया था। इसमें कई नेता समेत 32 लोग मारे गए थे।

जानिए 2010 से पहले की नक्‍सली घटनाएं

धौड़ाई नारायणपुर 29 जून 2010 को नक्‍सली हमले में 27 जवान शहीद (CG Naxal Attack) हुए। गादीरास, दंतेवाड़ा- 17 मई 2010 को 12 जवान शहीद, 36 लोग मारे गए थे। बस्तर ताड़मेटला- 6 अप्रैल 2010 को बारुदी सुरंग विस्फोट में 76 शहीद। राजनांदगांव, मदनवाड़ा- 12 जुलाई 2009 में एसपी समेत 29 पुलिसकर्मी शहीद। एर्राबोर- 9 जुलाई 2007 को 23 पुलिसकर्मी मारे गए। बीजापुर रानीबोदली- 15 मार्च 2007 को पुलिस के 55 जवान मारे गए।

Share This Article