नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के पहले क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे, जिससे दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा सिर्फ 40 मिनट में पूरी की जा सकेगी।
नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) रविवार शाम 5 बजे से जनता के लिए शुरू होगी, और ये ट्रेनें हर 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
किराया और यात्रा विवरण
🚆 यात्रा मार्ग: न्यू अशोक नगर (दिल्ली) से मेरठ साउथ
💰 स्टैंडर्ड कोच किराया: ₹150
💎 प्रीमियम कोच किराया: ₹225
दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर को भारत का सबसे आधुनिक और तेज़ परिवहन प्रणाली बताया जा रहा है, जो ट्रैफिक की समस्या को कम करने और यात्रा को सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।











