“दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आई महिला की मौत, सिर धड़ से अलग; पति गंभीर रूप से घायल”

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग जिले के नेहरू नगर गुरुद्वारा के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में आम्रपाली निवासी कमलेश अग्रवाल की मौत हो गई। ट्रेलर ने बाइक सवार राकेश अग्रवाल और उनकी पत्नी कमलेश को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रक का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

हादसे में कमलेश का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं राकेश को भी गंभीर चोट आई। घटना की खबर लगते ही 112 की टीम घटना स्तर पर पहुंची। घायल राकेश अग्रवाल को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहीं कमलेश के शव को सुपेला अस्पताल के मॉर्चुरी में रखवाया गया है।

पुलिस ने महिला के पास से कुछ जेवर बरामद किए।

पुलिस ने महिला के पास से कुछ जेवर बरामद किए।

मामले की सुपेला पुलिस जांच में जुट गई है। वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाल रही है, ताकि हादसे का कारण स्पष्ट हो सके। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को चपेट में लेने के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है।

Share This Article