दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, रेल भवन के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि दिल्ली में स्थित रेल भवन के बाहर एक शख्स ने आत्मदाह की कोशिश की है। शख्स द्वारा खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इश बात की जानकारी जुटाने की कोशिश में है कि शख्स ने जान देने की कोशिश क्यों की।

शख्स की हो गई पहचान

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, रेल भवन चौराहे पर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली है। जानकारी के मुताबिक, शख्स का नाम जितेंद्र है और वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का रहने वाला है। जब शख्स ने खुद को आग लगाई तब घटना के दौरान स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने कुछ लोगों के साथ मिलकर तुरंत आग बुझा दी और व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया है।

90 फीसदी तक जला है शख्स

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, शख्स का मामला संभवतः यूपी के बागपत में संबंधित और व्यक्तिगत दुश्मनी का है। खुद को आग लगाने वाले जितेंद्र का शरीर 90 फीसदी तक जल गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को जितेंद्र के पास से डायरी और दो पेज का सुसाइट नोट भी मिला है। जितेंद्र को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share This Article