बालोद में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से SUV में सवार 6 की मौत, 7 गंभीर घायल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़: बालोद में ट्रक ने SUV को मारी टक्कर, 6 की मौत, 7 गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भानु प्रतापपुर- दल्लीराज हरा मार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना डोंडी थाना क्षेत्र के चौरापावड़ के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने SUV को टक्कर मार दी।

मृतकों में महिलाएं और बच्चा शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों में एक बच्चा और चार महिलाएं शामिल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

आरोपी चालक फरार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक जोशी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

स्थानीय मदद से रेस्क्यू

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जांच जारी है।

Share This Article