डी पुरंदेश्वरी ने रखी भूपेश सरकार से 9000 करोड़ का हिसाब देने व  प्रति एकड़ 25 क्विंटल धान खरीदी की मांग

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर, छत्तीसगढ़। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन ने जिला और संभाग प्रभारियों की बैठक ली। बैठक के बाद डी पुरंदेश्वरी ने बयान दिया है कि संगठन मोर्चा और प्रकोष्ठ की नियुक्तियां लगभग पूरी हो गई है। अधूरी बची नियुक्तियां भी एक-दो दिनों में पूरी हो जाएंगी। प्रदेश दौरे का मकसद संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। वहीं धान खरीदी और किसानों के मुद्दों पर राज्य सरकार पर हमला भी किया।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में काम नहीं कर रही है। 28 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदी का ऑर्डर दिया था। लेकिन अब तक सरकार इसकी आपूर्ति नहीं कर पाई।
भाजपा प्रभारी के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से मिले 9000 करोड़ का हिसाब किताब कहां है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली जाने से पहले इसका हिसाब बताएं। उन्होंने बारदाने की जिम्मेदारी को पूरी तरह राज्य सरकार का बताया। सरकार धान खरीदी में किसानों के साथ अन्याय कर रही है। धान खरीदी केंद्र पर प्रति बोरा 8 से 10 किलो वजन कम किया जा रहा है। पुरंदेश्वरी ने मांग की है कि प्रदेश सरकार प्रति एकड़ 25 क्विंटल धान खरीदे।

Share This Article