शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फसा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, तोरवा पुलिस की कार्यवाही

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर – शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दस महीनों बाद तोरवा पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार हेमू नगर निवासी पीड़िता ने 8 दिसंबर 2019 को तोरवा थाने में आरोपी आशीष सिंह के खिलाफ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता आरोपी के चाचा मनोज कुमार सिंह के मकान में बतौर किरायेदार सन् 2014 से अपने पति बच्चों के साथ रह रही थी। इसी बीच उनसे आशीष से जान पहचान हुई थी। इसी दौरान आरोपी आशीष सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब पीड़िता ने उनसे शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने पहले महिला को तलाक लेने कहने लगा,जब महिला ने अपने पति से तलाक ले ली तो आरोपी अपने किए वादे से मुकर गया। जिससे परेशान महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद से आरोपी फरार था। इस बीच प्रार्थिया न्याय के लिए थाने में चक्कर लगा रही थी। इसी बीच तोरवा पुलिस को आरोपी आशीष का लोकेशन आसनशोल पश्चिम बंगाल पर मिला। जिसपर तोरवा पुलिस ने टीम गठित कर तत्काल मौके में दबिश दी। इस बीच आरोपी आशीष अपने रिश्तदार के यहाँ कपड़ो का व्यवसाय कर रहा था। जहाँ तोरवा पुलिस को देख वह अचंभित रह गया। जिसके बाद वह वहाँ से भी भागने की फिराक में था। लेकिन इस बार उसकी एक नही चली। तोरवा पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर शनिवार को बिलासपुर लाई है। जहाँ उसे धारा 376 के आरोप पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी तोरवा निरीक्षक परिवेश तिवारी , उप निरीक्षक रमेश कुमार शर्मा , सउनि राकेश कुमार टाण्डे , प्र. आर. निर्मल घोष केवट , आरक्षक सत्य कुमार पाटले , गोविन्द शर्मा व थाना स्टाफ तोरवा का सराहनीय योगदान रहा ।

Share This Article