तालापारा के एक मकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, आसपास के लोगों ने प्रयास कर बुझाया, घर का अधिकांश सामान जलकर हुआ खाक

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर. तालापारा साईं मंदिर के पास शनिवार देर रात एक मकान में आग लग गई। साईं मंदिर के पीछे झोपड़ी नुमा मकान में आग लगने से यहां कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि पूर्णिमा ठाकुर के मकान में देर रात लोगों ने चिंगारी उठती देखी।

अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घर मे मौजूद समान को बाहर निकाला और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की, लेकिन इस दौरान भी काफी कुछ जल गया। लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। पूर्णिमा ठाकुर ने बताया कि इस आगजनी में उनके घर का अधिकांश सामान जल चुका है लेकिन फिर भी अच्छी बात यह रही कि यह आग दूसरे घरों तक नहीं फैली, नहीं तो फिर कोई बड़ी घटना संभव थी। इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article