Tag: CG savitark news

  • CG में अब तक 35.53 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी: 7.49 लाख किसानों को 7582.22 करोड़ रूपए का भुगतान… शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी

    CG में अब तक 35.53 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी: 7.49 लाख किसानों को 7582.22 करोड़ रूपए का भुगतान… शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 35.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 7.49 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 7582 करोड़ 22 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

    खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 9 दिसम्बर को 67200 किसानों से 2.85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 84673 टोकन जारी किए गए थे।

    राज्य सरकार धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर जारी किए है, जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाईन नम्बर पर फोन कर अपनी समस्यओं का समाधान कर सकते है।

  • सात दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव के अंतिम दिन देवांगन समाज द्वारा निकाली भव्य में ऐतिहासिक शोभायात्रा

    सात दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव के अंतिम दिन देवांगन समाज द्वारा निकाली भव्य में ऐतिहासिक शोभायात्रा

    माता परमेश्वरी को नम आंखों से दी विदाई

    मुंगेली में आज देवांगन समाज मुंगेली द्वारा सात दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।महोत्सव के अंतिम दिन देवांगन समाज द्वारा वर्ष 2024 के भव्य में ऐतिहासिक शोभायात्रा निकलकर सामाजिक एकता का परिचय देते हुए माता परमेश्वरी को नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान समाज के लोगों ने माता की विदाई करते भावुक भी हुए।

    महोत्सव के अंतिम दिन कथावाचक किशन राव चांपा वाले द्वारा सुबह हवन पूजन कराया तो वही एक ओर समाज के युवक-युक्तियां द्वारा बाइक रैली निकाल कर सामाजिकता का परिचय देते हुए नगर भ्रमण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल से निकलकर माता परमेश्वरी चौक होते हुए गोल बाजार, पुराना बस स्टैंड, दाऊपारा, पड़ाव चौक, विनोबा नगर, खर्रीपारा, बायपास, सिंधी कॉलोनी, मल्लाह पारा होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुँचे। सभी युवक युक्तियां ने माता परमेश्वरी की जयकारा, जय देवांगन, जय महाजन का नारा लगाते नजर आए।

    वही दोपहर 03 बजे माता की भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। शोभायात्रा में देवांगन समाज के बालिकाओं द्वारा कलश यात्रा तो समाज के बुजुर्गो ने माता परमेश्वरी की सेवा गीत करते हुए नजर आए। समाज के युवकों ने आतिशबाजी करते हुए डीजे धुमाल में समाज के लोगों ने खूब थिरके। शोभायात्रा माता परमेश्वरी चौक से निकलकर गोल बाजार पुराना बस स्टैंड होते हुए मुंगेली की हृदय स्थल पड़ा चौक से वापस माता परमेश्वरी चौक पहुंचे। जिसमें जगह-जगह सामाजिक संगठन द्वारा माता की स्वागत करते हुए भोग भंडारा प्रसाद का वितरण भी किया गया।

    अनुशासित ढंग से निकली यह शोभायात्रा में व्यवस्थाओं की कमान सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने संभाले रखा। शोभायात्रा के बाद माता परमेश्वरी की मूर्ति की पूजा-अर्चना कर जिला मुख्यालय स्थित ग्राम रामगढ़ में माता को विसर्जित किया गया। रात्रि में माता की भोग भंडारा प्रसाद का वितरण भी किया गया। महोत्सव के के अंतिम दिन समाज के लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान भी बंद कर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सामाजिक एकता की परिचय दिया।

    इस दौरान विवेकानंद वार्ड के पार्षद श्रीमती गायत्री आनंद देवांगन, देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के पूरी टीम और जिलेवासियों को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सात दिवसीय मंच संचालक युवा टीम के अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन शिक्षक, बलराम देवांगन और सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन यूट्यूबर को विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रदेश युवा टीम उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन, सचिव सुदामा देवांगन, अजय देवांगन, अनिल देवांगन, अमरनाथ देवांगन, रजत देवांगन, सूरज देवांगन, अमन देवांगन, यश देवांगन, लल्ला देवांगन, गज्जू, पल्ला, वीरेंद्र, नानू, भोलू, संजय, विनय, भूपेंद्र, ताशु, धनराज, सूरज अभिषेक सहित बड़ी सँख्या में माता की अनुयायी मौजूद रहे।

    माता की भक्ति से मिलती है शक्तिः कथावाचक किशन राव

    सात दिनों तक मां परमेश्वरी महोत्सव में कथावाचक किशन राव ने कथा सुनाई। उन्होंने कहा माता की भक्ति से शक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि देवांगन जाति सनातन धर्मी है, सत युग , द्वापर कलयुग ये चारों युग मे इनका आस्तित्व है। देवांगन समाज वस्त्र बनाने का काम करते पूर्वजों से आ रहे है। समाज की कुल देवी माँ परमेश्वरी है। माता की आराधना करते हुए आधात्मिक जीवन को जीते है। देवांगन जाति की उपत्ति हिंगु दीप में हुआ है। जो आज हिंगलाज के नाम से जानते है। कथावाचक बतांते है कि पहले कमल के नाल से धागा निकल के वस्त्र बनाते थे। लेकिन वर्तमान समय मे कमल के नाल उपलब्ध नही होने के कारण माता के द्वारा दिए गए कोषा फल से धागा निकाल कर वस्त्र बनाते है और अपना जीवकोपार्जन करते है। इनके पूर्वज प्रथम माता-पिता के रूप में दीपचंद एवं माता हरणी के रूप में है।
    उल्लेखनीय है कि कथा वाचक किशोर राव वर्ष 2000 से ही मुंगेली में माता के कथा कहते आ रहे हैं। पहले वह खुद जिले में आकर माता की मूर्ति बनाते थे। कथावाचक के कला के क्षेत्र में देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय अवार्ड भी मिला है। उन्होंने जैन इंटरनेशनल स्कूल में भी शिक्षक रहे है और कथावाचक किशन राव जो भी कथा से राशि प्राप्त होते है उन्हें गौ सेवा खर्च करते है। माता परमेश्वरी की कथा का वाचन को भक्तों ने भक्तिपूर्ण भाव से सुना। जिसमें दीपचंद एवं माता हरणी के रूप में जगदीश देवांगन,अनिता देवांगन रही। वही सहयोगी सेवक के रूप में अनिल देवांगन, ददुआ देवांगन, सुनीता देवांगन, राही देवांगन मौजूद रहे।

    महोत्सव में संगीतमय अनिल देवांगन बिलाईगढ़ ने अपने गीतों में खूब झूमें श्रद्धालु

    सात दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव में संगीतमय अनिल देवांगन बिलाईगढ़ वाले ने अपने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। अनिल देवांगन ने रात माई कन्हाई हो या कोष्टा के मंगठा करें खटर खटर जैसे सामाजिक गीतों से सराबोर किया दिया। इस दौरान देवांगन समाज सहित अन्य समाज के लोग भक्त माता परमेश्वरी की भक्ति में लीन रहे।

    महोत्सव को देखने के लिए प्रदेश सहित कई जिलों से पहुंचे समाज के लोग, सराहना करते हुए किया सम्मानित

    सात दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव मुंगेली जिला प्रदेश में अव्वल रहा है। प्रदेश देवांगन समाज पंजीयन क्रमांक 2338 के अध्यक्ष प्रदेश देवांगन के आव्हान पर प्रदेश संरक्षक दीपचंद देवांगन, प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष रवि देवांगन, प्रदेश युवा अध्यक्ष मनोहर देवांगन, प्रदेश निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद देवांगन, रायपुर संभाग सयोजक रामशरण देवांगन, रायपुर जिला व्यापारी प्रकोष्ठ सचिव राज कुमार देवांगन, प्रदेश युवा सहसचिव कपिल देवांगन, प्रदेश युवा कार्यकारिणी सदस्य संदीप देवांगन कार्यक्रम में शामिल हुआ और कार्यक्रम की सराहना करते हुए मुंगेली देवांगन समाज को ग्रुपिंग फ़ोटो और शील्ड भेट कर सम्मानित भी किया। तो वही जिला कांकेर से आए हुए समाज के लोगों ने दो दिवसीय जिले में रहकर कार्यक्रम को समझा और महोत्सव को खूब सराहना करते हुए कार्यक्रम का आनंद उठाया।

    महोत्सव के 06वे दिन नव वर्षीय श्रीनिधि देवांगन ने सुनाई माता की गीत

    प्रदेश से आए हुए देवांगन समाज ने शील्ड और माता की चुनरी पहनाकर किया सम्मानित

    महोत्सव के छठवें दिन प्रदेश देवांगन समाज के लोगों के आगमन होने पर 09 वर्षी श्रीनिधि देवांगन ने माता की जस गीत आज है जगराता, जरा ताली बजा लेना जैसे गीत सुनाकर समाज के लोगों का दिल जीता। इस दौरान प्रदेश देवांगन समाज से आए हुए लोगों ने माता की चुनरी भेंट कर उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। बता दे कि श्रीनिधि देवांगन पिता सुदामा देवांगन एवं माता मंदाकिनी देवांगन के पुत्री है। श्रीनिधि देवांगन कक्षा चौथी में अध्यनरत है और वहां पढ़ाई के साथ-साथ संगीत में खूब रुचि रखती हैं। और वह लगातार संगीत के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं जिसका मेहनत का फल उन्हें सम्मानित के तौर पर मिला है। महोत्सव में यमन देवांगन, रामजी देवांगन, शत्रुघ्न देवांगन राजू चाचा, सत्यनारायण सत्तू देवांगन, गोविंद देवांगन, जगदीश देवांगन, गणपति देवांगन, किशोर देवाँगन, सुलटू प्रसाद देवांगन, आनंद देवांगन रामजी कपड़ा, डुमरा देवांगन, संदीप सोनू देवांगन, शरद देवांगन, सावन देवांगन, महेश बंटी देवांगन, जलेश देवांगन, विष्णु देवांगन, सुरेंद्र देवांगन, नितिन देवांगन, सुदामा देवांगन, लव देवांगन, गोविंद नंदू देवांगन, ठेकेदार विष्णु देवांगन, यश देवांगन क्रियेटर, मिथलेश देवांगन एवं जिला अध्यक्ष आनंद देवांगन का विशेष सहयोग रहा।

  • Bilaspur News: सरपंच और उप सरपंच बर्खास्त: ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच, जानिये क्‍या है मामला

    Bilaspur News: सरपंच और उप सरपंच बर्खास्त: ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच, जानिये क्‍या है मामला

    बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बसिया की सरपंच और उप सरपंच को बर्खास्त कर दिया गया है। शासकीय भूमि पर काबिज होने के आरोपों की जांच के बाद शिकायत की पुष्टि होने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई। अतिरिक्त कलेक्टर न्यायालय बिलासपुर ने एसडीएम के प्रतिवेदन और संबंधित पक्षों की सुनवाई के बाद आज बर्खास्तगी आदेश जारी किए। बसिया में वर्तमान में श्रीमती उषा यादव सरपंच के पद पर और श्री बलदाऊ यादव उप सरपंच के पद पर कार्यरत हैं। अतिरिक्त कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार बसिया की सरपंच श्रीमती उषा यादव पति कृष्ण कुमार यादव एवं उप सरपंच बलदाऊ यादव के विरूद्ध शासकीय घास भूमि में कब्जे की शिकायत की गई थी। श्रीमती उषा यादव द्वारा गोठान के नजदीक स्थित घास भूमि पर पक्का मकान बना रही थी। उप सरपंच बलदाऊ यादव द्वारा जमीन के एक हिस्से में कब्जा कर डेयरी फार्म खोला गया था। मामले की जांच कर अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर द्वारा 8 अक्टूबर 2024 को दिए गए प्रतिवेदन से स्पष्ट है कि सरपंच पति कृष्ण कुमार यादव द्वारा खसरा नम्बर 231/1 रकबा 8.260 हेक्टेयर घास मद की शासकीय भूमि के अंश भाग पर गोठान के पास पक्का मकान निर्माण किया जा रहा है। खसरा नम्बर 213/8 रकबा 0.607 हेक्टेयर शासकीय भूमि आबादी आवास के अंश भाग पर उप सरपंच द्वारा डेयरी फार्म बना कर अतिक्रमित किया जाना प्रतिवेदित किया गया है। सरपंच ने उक्त भूमि पर कब्जा कर मकान निर्माण किये जाने की पुष्टि अपने जवाब में की है। इसी प्रकार उप सरपंच ने भी आबादी आवास के अंश भाग पर डेयरी फार्म बनाया जाना स्वीकार किया है। इस प्रकार सरपंच एवं उप सरपंच निर्वाचित जनप्रतिनिधि होते हुए भी शासकीय भूमि में अतिक्रमित किये जाने से यह स्पष्ट होता है कि उक्त कार्य में सरपंच एवं उप सरपंच संलिप्त हैं। इसलिए सरपंच एवं उप सरपंच छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 36 एक के तहत पंचायत पदधारी बने रहने हेतु निर्रहित हो गये हैं। अतः बसिया की सरपंच श्रीमती उषा यादव एवं उप सरपंच बलदाऊ यादव को क्रमशः सरपंच एवं उप सरपंच के पद से तत्काल प्रभाव से पृथक किया जाता है।

  • छत्तीसगढ़: नए डीजीपी के लिए यूपीएससी को भेजा गया तीन नामों का पैनल, अरुण देव गौतम, पवन देव और हिमांशु गुप्ता के नाम शामिल

    छत्तीसगढ़: नए डीजीपी के लिए यूपीएससी को भेजा गया तीन नामों का पैनल, अरुण देव गौतम, पवन देव और हिमांशु गुप्ता के नाम शामिल

    रायपुर. डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल 5 फरवरी को खत्म हो रहा है. नए डीजीपी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन नामों का पैनल यूपीएससी को भेज दिया है. इन नामों में 1992 बैच के आईपीएस पवन देव और अरुण देव गौतम तथा 1994 बैच के आईपीएस हिमांशु गुप्ता का नाम शामिल है. बताया जा रहा है कि डीजीपी की दौड़ के लिए पांच अफसरों का पैनल बनाया गया था. एसआरपी कल्लूरी और प्रदीप गुप्ता का नाम भी पैनल में रखा गया था, लेकिन यूपीएससी को भेजे गए पैनल में केवल तीन नाम ही रखे गए हैं.
    गौरतलब है कि बतौर डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल जुलाई 2024 में खत्म हो रहा था, लेकिन उनके रिटायरमेंट के ठीक पहले केंद्र सरकार ने उन्हें छह महीने के लिए एक्सटेंशन दे दिया था. एक्सटेंशन के लिए पहले नए डीजीपी के लिए जिन नामों पर सर्वाधिक चर्चा थी, उन नामों में अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता के नाम थे, लेकिन ऐन वक्त पर सब कुछ बदल गया. अब जब जुनेजा का एक्सटेंशन खत्म हो रहा है, ऐसे में नए डीजीपी के चेहरे की खोजबीन तेज हो गई है. राज्य सरकार ने जिन तीन नामों का पैनल यूपीएससी को भेजा हैं, इनमें से एक नाम अशोक जुनेजा के रिटायरमेंट के ठीक एक दिन पहले तक घोषित कर दिए जाएंगे.

    पवन देव मजबूत दावेदार बन कर उभरे
    अशोक जुनेजा का कार्यकाल बढ़ाये जाने के केंद्र के फैसले के बाद राज्य में तस्वीर भी तेजी से बदल गई. जुलाई महीने में अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता प्रमोट हो गए थे, लेकिन एक पुराने केस के चलते पवन देव का प्रमोशन लिफाफे में बंद हो गया. बीते अक्टूबर महीने में पवन देव को क्लीन चिट देते हुए उनके खिलाफ चल रही जांच की फाइल सरकार ने बंद कर दी. सरकार के इस फैसले के बाद पवन देव डीजीपी की दौड़ में शामिल हो गए. पवन देव एक मजबूत दावेदार बनकर उभर गए हैं.

  • CG CRIME : गैती गैंग ने 2 दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों को दिया था अंजाम, पुलिस ने 45 लाख का सोना और 5 लाख से अधिक कीमत की चांदी की बरामद

    CG CRIME : गैती गैंग ने 2 दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों को दिया था अंजाम, पुलिस ने 45 लाख का सोना और 5 लाख से अधिक कीमत की चांदी की बरामद

    गैंती गैंग के 3 शातिर चोरों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार-पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    रायपुर। पुलिस ने राजधानी रायपुर की आवासीय कॉलोनियों के सुनसान मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंती गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 3 शातिर चोरों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह थाना मुजगहन, विधानसभा, तिल्दा नेवरा एवं मंदिर हसौद के सुनसान मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। इस दौरान सेंध लगाने के लिए ये चोर गैंती और पेचकस का इस्तेमाल करते थे।

    आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पूर्व में 316 ग्राम सोना, 2 किलो 900 ग्राम चांदी के जेवरात, नगदी, दोपहिया वाहन और अन्य चोरी के सामान बरामद किया था, वही अब 243 ग्राम सोना और 2 किलो 523 ग्राम चांदी बरामद किया गया है।

    बता दें कि राजधानी रायपुर के ग्रामीण क्षेत्र से प्राप्त हो रही आवासीय कॉलोनियों के सुने मकानों में चोरी की घटनाओं की शिकायतों को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. संतोष सिंह द्वारा गम्भीरता से लेते हुए चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया था। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की 30 सदस्यीय टीम का विशेष टीम का गठन किया गया।

    मामले में पुलिस में मुखबिर लगाए साथ ही रात्रि में गश्त करने के साथ-साथ सभी घटनास्थलों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज से एक गिरोह ने हाथ में गैंती लेकर आवासीय कॉलोनियों में सुने मकानों में रात्रि में अकस्मात चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। जिस पर पुलिस टीम ने गिरोह को फोकस कर लगातार पतासाजी किए। इस दौरान पुलिस टीम को प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण से महत्पूर्ण जानकारी मिली।

    पुलिस ने जानकारी के आधार पर प्रकरण में संलिप्त सृजन शर्मा, फीक मोहम्मद और उमेश उपाध्याय की पतासाजी करते हुए, उनके छिपने के अलग-अलग ठिकानों में एक साथ दबिश देकर पकड़ा।

    घटना के संबंध में आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर पाया गया कि आरोपी सृजन शर्मा, जो शातिर नकबजन है, जिसके खिलाफ जिला बिलासपुर में जेल जा चुका है। इसकी मुलाकात उमेश उपाध्याय और सफीक मोहम्मद से हुई । जिनके साथ मिलकर उसने थाना मुजगहन, विधानसभा, तिल्दा नेवरा और मंदिर हसौद के विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के सूने मकानों में मिलकर 25 से अधिक चोरी की घटनाओं अंजाम दिया था।

    पुलिस ने सहयोगियों को भी किया गिरफ्तार

    गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के सोने चांदी के जेवरातों के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि चोरी के सोने – चांदी के जेवरातों को अपने परिचित ज्वेलर्स दुकान के कारिगरों और वर्कर हर्ष कुमार बंजारे उर्फ गोविन्दा, मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी, मेवालाल कश्यप, हेमंत कश्यप, कमलजीत कश्यप उर्फ जीतू और जय कुमार सोनी के पास सोने और चांदी के जेवरातों को देना बताया गया। जिनके द्वारा आरोपियों से प्राप्त चोरी के सोने चांदी के जेवरातों को गलाकर ज्वेलर्स दुकान के मालिक बिलासपुर निवासी राजेश कुमार सोनी एवं उरला निवासी भूषण कुमार देवांगन को बिक्री करना बताया गया।

    आरोपियों द्वारा सोने चंदी के जेवरातों को फायनेंस कम्पनियों में गिरवी भी रख कर नगदी रकम प्राप्त की गई है।जिसमें संबंधित कम्पनियों को नोटिस देकर विधिवत कार्रवाई की जा रही है। आरोपीगण जिन-जिन मकानों में किराये से निवासरत रहे है, उनके मकान मालिकों को इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दिये जाने पर नोटिस जारी किया गया है।

    सभी गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से 316 ग्राम सोना, 02 किलो 900 ग्राम चांदी घटना प्रयुक्त 05 नग मोबाईल फोन, 02 नग दोपहिया वाहन और घटना में प्रयुक्त गैंती, पेचकस एवं अन्य आलाजरब जुमला कीमती लगभग 35 लाख रुपये जब्त किया गया है। आरोपी सृजन शर्मा उर्फ स्वराज आपराधिक प्रवृत्ति का जिसके खिलाफ जिला बिलासपुर के अलग-अलग थानों में कुल 21 अपराध पंजीबद्ध जिसमें आरोपी जेल की सजा काट चुका है।

  • CG – शिक्षा के मंदिर में खूनी खेल! छात्र ने शिक्षक को मारा चाकू… बचाव करने आए टीचर पर भी हमला… दोनों को आई गंभीर चोटें

    CG – शिक्षा के मंदिर में खूनी खेल! छात्र ने शिक्षक को मारा चाकू… बचाव करने आए टीचर पर भी हमला… दोनों को आई गंभीर चोटें

    धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल के छात्र ने अपने दो शिक्षकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों शिक्षकों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद छात्र फरार हो गया।

    बताया जा रहा है कि हटकेशर वार्ड के सर्वोदय इंग्लिश स्कूल में छुट्टी हुई। इसके बाद स्टूडेंट्स को लाइनअप किया जा रहा था। तभी छात्र ने शिक्षक के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। छात्र ने शिक्षक के सिर और हाथ पर वार किया।

    इसके बाद बीच-बचाव करने गए शिक्षकों पर भी हमला करने लगा, जिसमें एक और शिक्षक घायल हो गया। जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर अखिलेश देवांगन ने बताया कि जब जिला अस्पताल में दो घायल शिक्षक पहुंचे थे,दोनों को गंभीर चोट आई है।

    घायल शिक्षक का नाम मोहम्मद जुनैद अहमद और कुलप्रीत सिंह अजमानी है। एक के सिर पर 5 से 6 हेड इंजरी है। एक शिक्षक के हाथ में चोट आई है। जुनैद अहमद को निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। कुलप्रीत सिंह अजमानी का इलाज जारी है।

    कोतवाली पुलिस ने घायल शिक्षक के बयान के आधार पर हमलावर छात्र के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस छात्र की तलाश में जुटी है।

  • जवानों ने एलमागुण्डा सप्ताहिक बाजार में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

    जवानों ने एलमागुण्डा सप्ताहिक बाजार में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

    सुकमा में आज  02 बटा० के.रि.पु.बल एफ.ओ.बी  दुलेर के द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत  रति कांत बेहेरा कमांडेंट 02 बटा० के.रि.  पु.बल के निर्देशानुसार एवं श्री अनामी शरण द्वितीय कमान अधिकारी के नेतृत्व में एलमागुण्डा सप्ताहिक बाजार में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ० नितेश नानाजी परचके, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा 110 ग्रामीणो को स्वास्थ्य संबधित चेकअप किया गया और दवाईयों का वितरण किया गया।

    इस अवसर पर  राजेन्द्र कुमार सहायक कमाण्डेट,  ज्ञानेश प्रताप सिंह सहायक कमाण्डेट राजीव कुमार सहायक कमाण्डेट, निरी/ जीडी संजीव नाग, निरी/जीडी भीम सिंह, निरी/ जीडी जोगिन्दर चौधरी एवं दोनों समवाय के कार्मिक इस कार्यकम में उपस्थित हुए। डॉ० नितेश नानाजी परचके, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वितीय वाहिनी के.रि.पु.बल के द्वारा सुदूर गाँवों से आए ग्रामीणो को स्वास्थ्य सम्बधित जानकारी दी गई तथा  अनामी शरण द्वितीय कमान अधिकारी द्वितीय वाहिनी के.रि.पु.बल ने बताया कि के०रि०पु०बल इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर एवं प्रयासरत है ताकि इलाके के विकास का कार्य तीव्र गति से हो। इसमें ग्रामीणों का सहयोग बहुत जरुरी  है। इसके साथ ही उन्होने द्वितीय वाहिनी के द्वारा आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत युवाओ एवं युवतियों को दूसरे विकसित राज्यों में भ्रमण करने हेतु जागरूक किया जिससे कि युवाओ एवं युवतियों को वहाँ कि संस्कृति तथा विकास से रूबरू होने का मौका मिले एवं भ्रमण के दौरान अपने विचारो को दूसरो के साथ आदान प्रदान कर सके इसके साथ यह भी बताया कि सभी युवा व युवति इस कार्यकम में बढ़चढ़ कर भाग ले और अपने गॉव और जिले का नाम रोशन करे अंत में ग्रामीणों का अभिवादन कर कार्यकम समाप्त किया  गया।

  • CG में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

    CG में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

    रायपुर। अगले 3 दिनों में बस्तर संभाग के तीन जिलों में बादल रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अगले 3-4 दिनों में रात का तापमान लगातार कम होगा, जिससे कई जगहों पर कड़ाके की ठंड महसूस हो सकती है।

    दिसंबर के दूसरे हफ्ते में राजधानी और प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ने लगेगी। बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां हल्के बादल छाए रहेंगे। इस बीच धूप-छांव रहेगी। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। रात का तापमान हल्का गिर सकता है।

    बता दें कि अरब सागर में तूफान फेंगल अब कमजोर हो चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। उत्तर भारत में लगातार ठंड बढ़ रही है, लेकिन दक्षिण भारत में इसका असर कम है। दक्षिण-पूर्वी राज्यों में बारिश हो रही है।

  • सैक्स रैकेट गिरोह से चौकी प्रभारी ने मांगे रुपये, ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने किया लाइन अटैच….

    सैक्स रैकेट गिरोह से चौकी प्रभारी ने मांगे रुपये, ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने किया लाइन अटैच….

    बिलासपुर में सैक्स रैकेट चलाने वालों से पैसे की मांग करने वाले SI को एसपी रजनेश सिंह ने लाइन अटैच कर दिया है। मामला मोपका चौकी का है। इसके साथ ही उन्होंने कोटा टीआई को भी बदल दिया है। मंगलवार की शाम जारी आदेश में एसपी ने 23 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है।

    बताया जा रहा है कि, सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी में पिछले महीने सैक्स रैकेट चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी। जिसमें नेपाल, पश्चिम बंगाल की लड़कियां भी गिरफ्तार हुईं थी। तब चौकी प्रभारी और एसआई रामनरेश यादव पर सैक्स रैकेट चलाने वालों से पैसे की मांग करने का आरोप लगा था।


    इसकी जानकारी मिलने पर एसपी रजनेश सिंह ने उसे दफ्तर बुलाकर पूछताछ भी की थी। लेकिन, एसआई यादव ने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। इस मामले में एक ऑडियो भी एसपी को दिया गया। इससे नाराज एसपी ने एसआई रामनरेश यादव को मोपका चौकी से हटाकर लाइन अटैच कर दिया है।

  • अंबिकापुर में बड़ा सड़क हादसा… ट्रक से टकराई कार, पांच युवकों की मौत

    अंबिकापुर में बड़ा सड़क हादसा… ट्रक से टकराई कार, पांच युवकों की मौत

    अंबिकापुर- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम गुमगा के पास रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। युवक रायपुर के चंगोराभाटा के रहने वाले थे।

    स्कोडा रैपिड कार में सवार पांचों युवक मैनपाट जा रहे थे। इनके नाम दिनेश साहू, संजीव और राहुल हैं। युवकों की यु 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। दो युवकों के नाम का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि उक्त तीनों युवक घर से जगदलपुर जाने के नाम पर निकले थे।

    रास्ते में कार में दो और युवक सवार हुए। उदयपुर से पहले गुमगा के पास सामने से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होग गई। चार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


    घायल युवक ने रास्त में तोड़ दिया दम
    गंभीर रूप से घायल एक युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उदयपुर में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर रेफर किया गया था। अंबिकापुर पहुंचते ही चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया।

    कटर की मदद से शवों को निकाला बाहर
    हादसे की सूचना मिलते ही उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची थी। कार इतनी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी कि शवों को निकालने के लिए कटर का सहारा लेना पड़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

    दो लोग गाड़ी में फंस गए थे। उन्हें मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। मृतकों के स्वजन को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद युवकों के संबंध में विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। तेज गति को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।

    ट्रक ड्राइवर भाग गया

    घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया है। सुबह क्षेत्र में धुंध भी थी। जहां दुर्घटना हुई वहां मोड़ और ढलान है। दुर्घटनास्थल के अवलोकन के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि अंबिकापुर की ओर से जा रहे ट्रक सामने जा रहे किसी वाहन को ओवरटेक कर रहा होगा। ओवरटेक के दौरान ही सामने से आ रही कार की जोरदार टक्कर हो गई होगी।