Tag: शक्ति

  • Sakti News-SP अंकिता शर्मा ने 3 पुलिसकर्मियों पर की बड़ी कार्रवाई, तीनों लाइन अटैच

    Sakti News : प्रधान आरक्षक समेत 3 पर पर गिरी गाज, एसपी ने इस वजह से किया लाइन अटैच..!
    सक्ती :  सक्ती जिले के एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों पर गाज गिरी है। कार्य मे लापरवाही बरतने पर जैजैपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्रवण खूंटे, डभरा में पदस्थ दो आरक्षक किशोर साहू व अनिल श्रीवास को लाइन अटैच कर दिया है। एसपी अंकिता शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है।

    नई एसपी के आने के बाद जारी है कार्रवाई

    आपको  बता दें कि, सक्ती जिले में जब से नई एसपी अंकिता शर्मा आई है तब से पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है। लगातार कार्य के प्रति लापरवाही करने पर कार्रवाई देखने को मिल रही है। दरअसल जैजैपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्रवण खूंटे, डभरा में पदस्थ दो आरक्षक किशोर साहू व अनिल श्रीवास के खिलाफ

  • भाजपा अजा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन..भ्रष्टाचार में लीन रही पांच साल कांग्रेस सरकार : सुनीता पाटले

    भाजपा अजा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन..भ्रष्टाचार में लीन रही पांच साल कांग्रेस सरकार : सुनीता पाटले

    ब्यूरो सीता टंडन

    सक्ती। कांग्रेस की सरकार पिछले पांच सालो तक भ्रष्टाचार में लीन रही। समाज के लोगो के ऊपर अत्याचार किया गया जिसके विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा प्रदर्शन करते हुए आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन अंबेडकर चौक सक्ति में किया गया।
    भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्रीमती सुनीता पाटले ने कार्यक्रम को संबोधन करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी पिछले पांच साल भ्रष्टाचार में लीन थी। पूरा लूट खसोट कर रही थी तब कांग्रेस को न्याय यात्रा को जरूरत नहीं पड़ी। आज लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही न्याय यात्रा निकाल रही है। समाज के लोगो के ऊपर पिछले पांच साल कांग्रेस ने अत्याचार किया है। जनता के हित से जुड़े कोई कार्य कांग्रेस ने नही किया है। जनता इसके बहकावे में नहीं आएगी। छत्तीसगढ़ देवभूमि है जहा महापुरषों का सम्मान भाजपा ने किया है। कांग्रेस इसको भूल गई थी। भाजपा ने इसे संवारने का काम किया है और गिरौधपुरी में कुतुबमीनार से ऊंचा जैतखाम बनाया है। केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तब उन्होंने राम का विरोध किया। भाजपा ने आज उसे संवारते हुए अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया है। छत्तीसगढ़ सरकार सभी को रामलला के दर्शन भी करा रही है। कार्यक्रम में शामिल अन्य लोगो ने भी अपने विचार प्रकट किए। मोर्चा के धरना प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकंडे , प्रदेश मंत्री श्रीमती सुनीता पाटले, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा, पूर्व विधायक खिलावन साहू , निर्मल सिन्हा,अंबेश जांगड़े , केरा बाई , पूर्व सांसद कमला पाटले , मोर्चा के अध्यक्ष छोटेलाल भारद्वाज , सरजू अजय , कमलेश जांगड़े सहित मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • ED की कार्रवाई.. पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, पेट्रोल पंप और जमीन कारोबारियों पर मारा छापा…!

    ED की कार्रवाई.. पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, पेट्रोल पंप और जमीन कारोबारियों पर मारा छापा…!

    ब्यूरो रिपोर्ट सीता टंडन

    ED की कार्रवाई.. पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, पेट्रोल पंप और जमीन कारोबारियों पर मारा छापा...!


    सक्ती नवगठित सक्ती जिले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीमों ने छापा मारा है। जिनके ठिकानों पर छापे मारे गए हैं, उनके पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, पेट्रोल पंप और जमीन कारोबारी शामिल हैं।



    जानकारी के अनुसार, ईडी की कई टीमों ने दोपहर डेढ़ बजे दबिश दी।  उसके अनुसार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल और अनिल अग्रवाल शामिल हैं।

    इनमें आनंद अग्रवाल को विधानसभा स्पीकर डॉ. चरणदास महंत का खास समर्थक माना जाता है। ईडी की टीम सीआरपीएफ के जवानों को लेकर पहुंची है।

  • CM: भूपेश बघेल पहुंचे पिहरीद, रेस्क्यू ऑपरेशन से सुरक्षित निकाले नन्हे राहुल के परिवार से मिले….

    CM: भूपेश बघेल पहुंचे पिहरीद, रेस्क्यू ऑपरेशन से सुरक्षित निकाले नन्हे राहुल के परिवार से मिले….

    ब्यूरो रिपोर्ट रामकिशन चंन्द्र

    CM: भूपेश बघेल पहुंचे पिहरीद, रेस्क्यू ऑपरेशन से सुरक्षित निकाले नन्हे राहुल के परिवार से मिले….राहुल के परिवार ने मुख्यमंत्री बघेल का किया धन्यवाद…..

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश के सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन से सुरक्षित निकाले गए नन्हे राहुल के गांव पिहरीद में घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से चर्चा के पूर्व उस बोर स्थल का भी निरीक्षण किया जहां राहुल को बचाने के लिए बड़ा गढ्ढा खोदा गया था। निरीक्षण के दौरान विधायक रामकुमार यादव भी उपस्थित रहे।

    राहुल के पिता श्री राम कुमार यादव ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बताया कि राहुल अभी रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री का साल श्री-फल भेंट कर स्वागत किया और राहुल को बचाने में मदद के लिए धन्यवाद दिया। मुलाकात के दौरान राहुल की माता गीता देवी ने भी मुख्यमंत्री से बातकर उनका आभार जताया।

    गौरतलब है कि 10 जून को राहुल घर के पीछे बोरवेल के 80 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया था। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसईसीएल, जिला व पुलिस प्रशासन के 500 लोगों ने 104 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन कर उसे बोरवेल के गड्ढे से निकाला था। राहुल को 5वें दिन 15 जून को बोरवेल से निकाला गया और उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देशभर की निगाहें राहुल के स्वास्थ्य को लेकर लगी हुई थी, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वयं इस ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी ले रहे थे।

  • नवगठित जिला सक्ती  का हुआ शुभारंभ..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया रोड शो..

    नवगठित जिला सक्ती का हुआ शुभारंभ..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया रोड शो..

    नवगठित जिला सक्ती का हुआ शुभारंभ..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया रोड शो..

    ब्यूरो रिपोर्ट सीता टंडन

    शक्ति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवगठित जिला सक्ती का शुभारंभ किया। जिला सक्ती के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री के रोड शो के काफिला के साथ राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित चलित झांकी भी साथ चल रही है।

    इसमें जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मत्स्य बीज संचयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, गोधन न्याय योजना, समन्वित कृषि प्रक्षेत्र, स्वच्छ भारत मिशन आदि की चलित आकर्षक झांकियां द्वारा प्रदर्शित की जा रही है।

    वहीँ लोगों में भी जोरदार उत्साह देखने को मिल रहा है। रोड शो के के दौरान मुख्यमंत्री बघेल के साथ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी मौजूद है।

  • केबिन में फंसे ड्राइवर की उपचार के दौरान मौत

    केबिन में फंसे ड्राइवर की उपचार के दौरान मौत

    केबिन में फंसे ड्राइवर की उपचार के दौरान मौत

    संवाददाता पवन अग्रवाल

    हसौद थाना क्षेत्र के रनपोटा गांव में हाइवा की टक्कर से केबिन पर स्वागतद्वार गिर गया था। इस हादसे में घायल ड्राइवर को क्रेन और जेसीबी के माध्यम से 8 घण्टे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। यहां लोगों की भीड़ भी जुटी हुई थी। घायल ड्राइवर को इलाज के लिए रायगढ़ ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना हसौद थाना क्षेत्र के रनपोटा की है।

    इस संबंध में हसौद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार 1 दिसंबर दरमियानी रात की है। ग्राम धोबनीपाली निवासी विमल यादव रात में हाईवा वाहन लेकर राखड़ डंप करने गया था। इसके बाद वह राख डंप कर वापस जा रहा था, तभी हाईवा की ठोकर से स्वागत द्वार गिर गया इसके बाद वाहन चालक को गंभीर चोट आई। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना हसौद पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं दो क्रेन एवं जेसीबी वाहन के मदद से हाईवा में फंसे विमल यादव को बाहर निकालने की कोशिश की गई। आखिरकार 8 घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद वाहन चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए रायगढ़ स्थित अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि विमल यादव हाइवा वाहन को लेकर रात के समय ही राखड़ डंप करने के लिए निकल गया था। इसके बाद हाइवा की ठोकर से ग्राम रनपोटा का स्वागत द्वार टूटकर हाइवा वाहन के ऊपर ही गिर गया। जिससे ग्राम धोबनीपाली निवासी विमल यादव वहीं केबिन में ही फंस गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तमाम प्रयास के बावजूद उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया l

  • विधानसभा अध्यक्ष के गढ़ में कांग्रेस को झटका , 200 कार्यकर्ता BJP में शामिल

    विधानसभा अध्यक्ष के गढ़ में कांग्रेस को झटका , 200 कार्यकर्ता BJP में शामिल

    विधानसभा अध्यक्ष के गढ़ में कांग्रेस को झटका , 200 कार्यकर्ता BJP में शामिल

    (संवाददाता तारिणी राठौर)
    जांजगीर चांपा के सक्ती में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है । यहां करीब 200 कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए हैं । इन कार्यकर्ताओं के साथ कृष्ण कुमार गबेल ने भी बीजेपी का दामन थामा है । गबेल पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं । जैजैपुर क्षेत्र के बसपा नेता सत्यनारायण चंद्रा ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में प्रवेश किया है । इस मौके पर विधायक नारायण चंदेल मौजूद रहे । कृष्ण कुमार गबेल के अनुसार वे कांग्रेस में उपेक्षित महसूस कर रहे थे । भाजपा की सांगठनिक क्षमता को देख उन्होंने भाजपा में प्रवेश करने का इरादा किया और अपने लगभग 200 कार्यकर्ताओं के साथ वह बीजेपी में शामिल हो गए । इस दौरान विधायक नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त होकर आज क्षेत्र के 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी से जुड़ रहे हैं । यह राज्य में कांग्रेस की असफलता को दर्शाता है ।

    उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का यह क्षेत्र विकास के लिए तरस रहा है । इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा की कांग्रेस सरकार से आम जनता ही नही उनके पार्टी के कार्यकर्ता भी त्रस्त है । जिसका साक्षात उदाहरण है की इतनी बड़ी संख्या में दो पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा में सामिल हो रहे है ।

  • देवगांव पंचायत अपने आप में एक अलग रूप पेश कर रहा है,,, आखिर इस गांव की खासियत क्या है,,, देखिए पुरी खबर

    देवगांव पंचायत अपने आप में एक अलग रूप पेश कर रहा है,,, आखिर इस गांव की खासियत क्या है,,, देखिए पुरी खबर

    देवगांव पंचायत अपने आप में एक अलग रूप पेश कर रहा है,,, आखिर इस गांव की खासियत क्या है,,, देखिए पुरी खबर

    संवाददाता तारिणी राठौर

    जांजगीर-चांपा से अलग हुए नए जिले का गांव में सतत विकास और बढ़ते कदम जिले के एक ऐसे गांव जिन्हें देखकर आपका मन करेगा कि अपना शहर छोड़ कर यहां बस जाने को मन करता है जिले के मालखरौदा ब्लाक के पंचायत देवगांव अपने आप में एक अलग रूप पेश कर रहा है देवगांव एक आदर्श गांव बन गया है आखिर इस गांव की खासियत क्या है क्या कुछ बदला है इस गांव में आखिर बदला है तो क्या बदला है आइए जानते हैं गांव के विकास में पहला कदम साफ सफाई और स्वच्छता का उठाया गया शौचालय के लिए यहां महिला को अब मुंह ढक कर घर से बाहर नहीं जाना पड़ता यहां के तमाम घरों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का निर्माण कराया गया है जिन घरों में शौचालय नहीं है या किसी कारणवश बाहर जाना पड़ता है उनके लिए सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं इतना ही नहीं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और शौचालय का उपयोग करने के लिए अभियान भी चलाया गया बच्चों की आदतें सुधारी गई और बुजुर्गों को शौचालय का उपयोग बताया गया गांव में गंदगी ना फैले इसलिए सड़कों को पक्का करवाया गया गंदे पानी की निकासी के लिए पक्के नालियां बनाई गई इससे लोगों को जलभराव से छुटकारा मिला तथा अनेक बीमारियों से निजात मिली स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए पानी टंकी का निर्माण किया गया है और पूरे गांव में पाइप टंकी बिछाकर घर घर पर जल उपलब्ध कराया गया है गांव की महिलाओं को उज्जवला गैस योजना के तहत गांव के घरों में लकड़ी के चूल्हे आज उदास हैं तो गृहणी यों के चेहरे पर ताजगी है गैस चूल्हे पर खाना रोटी सब्जी बनाती है इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहता है और इन्हें की दुआ से स्वास्थ्य की बीमारी भी नहीं होती ना ही आंखों में जलन होता है इससे घरों में जब टाइम पर रोटियां बनती है तब बच्चे सही टाइम पर स्कूल जा पाते हैं और बड़े अपने काम पर स्कूल में आधुनिक तरीके से शिक्षा दी जाती है यहां पानी बिजली शौचालय और साफ-सफाई का खास ध्यान दिया गया है इससे बच्चों की संख्या में इजाफा हुई है खासकर कि हमारी लड़कियां स्कूल जाने लगी है स्कूल में बच्चों को अच्छी सुविधा युक्त शिक्षा मिले इसलिए खेलने के लिए ग्राउंड बैठने के लिए बेंच एवं पुस्तक की व्यवस्था की गई है जिससे बच्चों का समुचित विकास हो सके यहां लाइवलीहुड प्रोजेक्ट की व्यवस्था भी है जिससे वेस्ट मटेरियल से कुछ आजीविका का काम आ सके इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाता है जिससे युवक अपने कौशल का विकास भी कर सकते हैं शिक्षा है तो स्वास्थ्य के प्रति चेतना भी है यहां के लोग स्वस्थ रहें इसके लिए वैलनेस सेंटर भी है यहां बच्चे बूढ़े महिलाओं के स्वास्थ्य पूरा खयाल रखा जाता है सेंटर पर मुफ्त जांच दवाइयां और सेनेटरी नैपकिन की सुविधा भी है जच्चा बच्चा स्वस्थ रहे इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी नियमित जांच करते रहते हैं जिससे यहां की जन्मजात शिशु माता मृत्यु दर यहां ना के बराबर है खेती के लिए गांव में आधुनिकतम तकनीकी का इस्तेमाल किया जाता है खेतों में जुताई हो या फसल की कटाई बुनाई इन का तरीका आधुनिक है किसान सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं गांव में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत तालाबों का जीर्णोद्धार कराया गया जिससे वर्षा का जल संचित किया जा सके पानी का स्तर सुधरा है गांव में कभी अंधेरा नहीं होता शाम होते ही सड़कों पर लगे बिजली के खंभों में सौर ऊर्जा द्वारा संचालित बल्ब जलने लगते हैं

  • जिलों के गठन में नामकरण का विवाद,,, लोगों में आक्रोश

    जिलों के गठन में नामकरण का विवाद,,, लोगों में आक्रोश

    जिलों के गठन में नामकरण का विवाद,,, लोगों में आक्रोश

    जांजगीर चांपा:-जिलों के गठन में नामकरण का विवाद,8 जिलों वाला छत्तीसगढ़ 2024, तक छत्तीस जिलों वाला प्रदेश हो जाएगा हो सकता है! अमुमन 3 ब्लाकों का एक जिला! जितनी तेजी और आसानी से जिलों का निर्माण हो रहा है! नागरिकों की मांग भी बढ़ती जा रही है मोहला मानपुर चौंकी ,सारंगढ़ बिलाईगड के बाद नवगठित शक्ति जिले का नामकरण सक्ती बारद्वार करने की मांग हो रही है इस विषय में स्थानीय नागरिकों दतथा जनप्रतिनिधियों ने कहां कि रेल सड़क परिवहन से जुड़े होने तथा बाराद्वार में खनिज संपदा से होने वाले राजस्व से शक्ति बाराद्वार का बराबर विकास होगा और राज्य के मानचित्र में बाराद्वार भी उल्लेखित होगा! नये जिलों के गठन से प्रशासकीय गतिविधियां तेज एवं चुस्त होती है तथा आम जनता को अपने काम के लिए दुर नहीं जाना पड़ता है! आने वाले समय में अगर ऐसा होता है तो यहां एक परम्परा बन सकतीं हैं!