Tag: कांकेर

  • ब्रेकिंग कांकेर,,,खुद के सर्विस रायफल से जवान को लगी गोली,,,

    ब्रेकिंग कांकेर,,,खुद के सर्विस रायफल से जवान को लगी गोली,,,

    ब्यूरो विजेन्द्र पांडे

    ब्रेकिंग कांकेर,,,खुद के सर्विस रायफल से जवान को लगी गोली,,,
    रावघाट परियोजना के तहत रेलवे ट्रैक को सुरक्षा दे रहा था जवान,,,
    खाना खाने के दौरान लगी कंधे पर लगी गोली,,,
    जवान का नाम इंद्रजीत यादव SSB 28 बटालियन मे कार्यरत है जवान,,,
    प्राथमिक उपचार के बाद किया गया हाईरिफर,,,
    कांकेर जिले के ताडोकी थाना अंतर्गत तुमापाल की घटना,,,

  • भक्त माता कर्मा के ऊपर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया

    भक्त माता कर्मा के ऊपर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया

    भक्त माता कर्मा के ऊपर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया…!

    कांकेर जिले के तहसील युवा प्रकोष्ठ साहू समाज कांकेर* के द्वारा आज साहू समाज तेली वंश की कुलदेवी आराध्य भक्त माता कर्मा के ऊपर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के विरुद्ध कठोर व उचित कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया, जिसका फेसबुक आईडी ramti telin telin है, और यह निवेदन किया गया कि ऐसे जितने भी असामाजिक तत्व हैं जो सोशल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं ऊपर जल्द से जल्द उनको खोज के कार्यवाही करें । ताकि भविष्य में कभी भी ऐसा कृत्य कोई अन्य व्यक्ति करने का सोचे भी मत ।

    ज्ञापन देते समय संयोजक तहसील युवा प्रकोष्ठ रोशन साहू, सचिव तहसील साहू समाज कांकेर अश्विनी साहू, तहसील न्याय प्रकोष्ठ संयोजक श्री बृजलाल साहू,तहसील युवा प्रकोष्ठ सहसंयोजक युक्ति साहू ,सचिव दीपक साहू ,साहू समाज नगर अध्यक्ष कमलेश साहू, नगर सचिव श्री संयोग साहू, श्री दशरथ साहू योगेश कुमार साहू गिरवर साहू , शैलेश साहू ,मोहन साहू , रेख राम साहू ,सुश्री तुमेश्वरी साहू एवं दिनेश साहू जी और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थिति थे ।

  • CG NEWS: जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़.. एक महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद..!

    CG NEWS: जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़.. एक महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद..!

    CG News : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़…एक महिला नक्सली ढेर…हथियार बरामद…!

    कांकेर: कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर हो गई. सोमवार को सुबह 7 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच काफी देर तक दोनों ओर से फायरिंग हुई. नक्सलियों की संख्या 20-25 बताई जा रही है, जो पुलिस के सामने टिक नहीं पाई और मैदान छोड़कर भागना पड़ा. मौके पर पुलिस को एक महिला नक्सली का शव मिला है. साथ ही, एक .303 बोर रायफल बरामद किया गया है. ऐसा अनुमान है कि कुछ और नक्सलियों को गोली लगी होगी.

    जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में आरकेबी डिवीजन सचिव, मेंढकी एलओएस कमाण्डर के साथ करीब 20-25 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना जवानों को मिली थी. जिसपर कांकेर Kanker डीआरजी और बीएसएफ 132 बटालियन की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए कोटरी नदी के पूर्वी क्षेत्र के ग्राम आमातोला, बिनागुण्डा और कालपर की ओर गश्त सर्चिंग के लिए रवाना हुई. मुठभेड़ स्थल के पास इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है.

  • विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कांकेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया…

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कांकेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया…

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कांकेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया…

    जिला उत्तर बस्तर कांकेर दिव्यांग पटेल (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक कांकेर के द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर परिसर मे फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान श्री अविनाश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, डाॅ०अनुराग झा उप पुलिस अधीक्षक कांकेर, मोहसिन खान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर व अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया।

  • नवपदस्थ कांकेर पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया…!

    नवपदस्थ कांकेर पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया…!

    नवपदस्थ कांकेर पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया…!

    नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक कांकेर दिव्यांग पटेल को जिला के नक्सल प्रभावित अतिसंवेदनशील अंतागढ़,पखांजूर पुलिस अनुविभाग के बीएसएफ कैम्प चिलपरस, मण्डागांव,बड़ेझारकटटा,मेड्रा,महला,कटगांव,छोटेबेठ़िया थाना कोयलीबेड़ा,रावघाट,अंतागढ़, बड़गांव,बांदे,गोण्डाहूर का भ्रमण व आकस्मिक निरीक्षण* किया गया। इस दौरान पुलिस/बीएसएफ के अधिकारी/जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला अफजाई करते हुये,आपसी बेहतर समन्वय के साथ नक्सल विरोधी अभियान संचालित/सुरक्षा के संबंध में आवश्यक समझाईश दिये।

    पुलिस/बीएसएफ के अधिकारी/जवानों की समस्या सुनकर उसके निराकरण हेतु संबंधितों को निर्देशित किये। थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण व विवेचना के संबंध मे आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश दिये। नक्सली प्रभावित अंदरुनी संवेदनशील क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।

  • पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को बजरंग दल द्वारा रामायण भेंट कर धर्मान्तरण मुद्दों पर की गई चर्चा

    पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को बजरंग दल द्वारा रामायण भेंट कर धर्मान्तरण मुद्दों पर की गई चर्चा

    पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को बजरंग दल द्वारा रामायण भेंट कर धर्मान्तरण मुद्दों पर की गई चर्चा

    उत्तर बस्तर कांकेर – विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा आज पुलिस अधीक्षक दिव्याग पटेल को डायरी पेन व रामायण भेट कर धर्मांतरण लव जिहाद जैसे गंभीर मुद्दों पर रोक लगाने विषय को लेकर चर्चा की गई ।
    पुलिस अधीक्षक से चर्चा करते हुए विश्व हिंदू परिषद के मनोज साहू ने बताया कि बस्तर वनांचल में धर्मांतरण सबसे बड़ी समस्या है बस्तर के भोले भाले लोगो को छल कपट लालच देकर धर्मान्तरित किया जाता है जिससे धीरे धीरे हमारा समाज खंडित होता जा रहा है पूर्व में ऐसी कई घटनाये हुई है जिससे कभी कभी टकराव की स्तिथि बनती है

    हम ये चाहते है हमारे हिन्दू समाज को मिशनरियों द्वारा बरगलाने का काम बंद करें बस्तर में आदि काल से माँ दंतेश्वरी , माँ शीतला , जय बूढ़ादेव आंगादेव , जात्रा अन्य कई बस्तर की रीति रिवाज संस्कृति को मानते आ रहे हैं हमारी आस्था है हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ , सडयंत्र पूर्वक समाज को तोड़ने का काम बंद करे कतई बर्दाश्त नही किया जावेगा ।

    प्रशासन ऐसे गंभीर मुद्दों की शिकायत मिलने पर त्वरित में कार्यवाही करे , बजरंग दल सर्व हिन्दू समाज सर्व हिन्दू संगठन को एक मंच पर लाकर धर्मांतरण को जड़ से खत्म करेगा ।

    आज इस मौके पर बजरंग दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय जैन एवम देवेश श्रीवास्तव , सुरेश तिवारी विभाग धर्म प्रसार प्रमुख , शेखर जैन , हेमंत गाईन, पियूष साहू ,अंशु ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

  • पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों का क्राईम मिटिंग लिया गया

    पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों का क्राईम मिटिंग लिया गया

    रिपोर्टर प्रमिला नेताम

    पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों का क्राईम मिटिंग लिया गया

    कांकेर -:शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों का क्राईम मिटिंग लिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा घटित अपराधों की समीक्षा कर पुलिस अधिकारियों को अपराध विवेचना के दौरान उन्नत तकनीकों का उपयोग करने, अपराध पर नियंत्रण, शिकायतों/मर्ग/अपराध निराकरण में प्राथमिकता देने एवं योजना बनाकर कार्य करने साथ ही जिले में तैनात सीएपीएफ बलों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर नक्सल उन्मुलन हेतु नक्सलियों के विरूध्द अभियान संचालित करने निर्देशित करने के साथ ही अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जो निम्नानुसार है:-
    ▪️थाना/चौकी में लंबित अपराध/चालान का त्वरित निराकरध करने।
    ▪️पेंडिंग अपराध/मर्ग/गुम इंसान प्रकरण का त्वरित निराकरण करने।
    ▪️लंबित अपराध, शिकायत/विभागीय/प्राथमिक जांच की समीक्षा कर त्वरित निराकरण करने।
    ▪️प्रतिबंधात्मक/लघु अधिनियम के तहत् कार्यवाही करने।

    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एम. व्ही. एक्ट के तहत् कार्यवाही करने।
    ▪️नक्सल प्रभावित संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में चल रहे विकास के कार्य सड़क,पुल/पुलिया निर्माण कार्य के दौरान जिले में तैनात सीएपीएफ बलों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षा उपलब्ध कराने।
    ▪️अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक घटनाओं में कमी लाने।
    ▪️थाना/चौकी में पेंडिग गिरफ्तारी/स्थायी वारंट को अधिक से अधिक तामिली करने।
    ▪️थाना/चौकी क्षेत्र के आम जनता के साथ मधुर संबंध स्थापित करे जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े।
    ▪️थाना/चौकी में आने वाले आम जनता की शिकायतों को गौर से सुनकर त्वरित निराकरण करने एवं उन्हे हर संभव मदद करने।
    ▪️महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों का त्वरित निराकरण करने।
    ▪️थाना/चौकी के रिकार्ड सही संधारण एवं साफ-सफाई पर ध्यान देने।
    ▪️बंदीगृह में बंद संदेहियों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने।
    ▪️अवैध जुआ-शट्टा, शराब पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने।
    ▪️ऑनलाईन जुआ-शट्टा चलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने।
    ▪️चिटफन्ड से संबंधित दर्ज प्रकरणों पर त्वरित निराकरण करने।
    ▪️न्यायालय से संबंधित आदेशो पर त्वरित कार्यवाही करने।
    ▪️नक्सली घटनाओं से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने।
    ▪️पुलिस मुख्यालय/वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करने।
    ▪️लंबित एफएसएल/हस्तलिपि विशेषज्ञ से अप्राप्त रिपोर्ट प्राप्त कर लंबित प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करने।
    ▪️नक्सलियों के विरूद्ध केन्द्रीय सुरक्षा बलों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान संचालित करने।
    ▪️क्षेत्र की जन प्रतिनिधियों, मीडिया के साथ बेहतर समन्वय, संवाद स्थापित कर जनता की समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर निराकरण करें।
    बैठक में श्रीमति रत्ना सिंग (भा०पु०से०) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर,श्री अविनाश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर,श्री धीरेन्द्र पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर,श्री खोमन लाल सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़,श्री रवि कुजूर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर, मो0 मोहसिन खान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर,श्री अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स /डीआरजी) कांकेर,डॉ० मेखलेन्द्र प्रताप सिंह उप पुलिस अधीक्षक (बस्तर फाईटर्स) कांकेर, मो०मोहसिन खान रक्षित निरीक्षक,रक्षित केन्द्र कांकेर तथा जिले के थाना/चौकी प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति प्रांत संयोजिका श्रीमति सरिता यादव जी का कांकेर प्रवासी बैठक हुआ संपन्न……!

    विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति प्रांत संयोजिका श्रीमति सरिता यादव जी का कांकेर प्रवासी बैठक हुआ संपन्न……!

    रिपोर्टर प्रमिला नेताम

    विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति प्रांत संयोजिका श्रीमति सरिता यादव जी का कांकेर प्रवासी बैठक हुआ संपन्न……!

    कांकेरमातृशक्ति जिला बैठक शीतला मंदिर प्रांगण में सभी मातृशक्ति प्रांत पदाधिकारी की उपस्थिति में हुआ प्रांत संयोजिका सरिता यादव जी ने अपने उद्बोधन में सभी मातृशक्ति माताओं और बहनों को सभी खंड ,प्रखंड नग..र पर प्रवास कर समिति का निर्माण कर हिंदुत्व के प्रति सभी मातृ को जागरूकता लाने ,लव जिहाद,धर्मातरण ,साप्ताहिक मिलन आरती ,हिंदू संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए आने वाली पीढ़ी को मजबूत करने की जिम्मेदारी

    हम सभी को ठान कर आगे एकता होकर आगे हिंदुत्व के प्रति कार्य कर हर घर भगवा ध्वज लहराते हुए भारत देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का संकल्प हम सभी माताओं और बहनों को मिल के करनी है, यही बात करते हुए मातृ शक्ति प्रांत वर्ग की प्रशस्ति पत्र वितरण कर शांति पाठ कर समापन किया गया बैठक में उपस्थित प्रांत उपाध्यक्ष रामचरण कोर्राम जी,विभाग मंत्री श्री अखिलेश चंद्रोल जी ,जिला मंत्री भावेश आरदे जी,

    जिला उपाध्यक्ष श्री राकेश यादव जी,जिला अर्चक पुरोहित नोवेंद्र साहू जी,सदस्य राधेश्याम कौशिक जी,संतोष जी,जिला मातृशक्ति संयोजिका श्री मति हेमप्रभा साहू,सह संयोजिका श्री मति उषा सारथी,जिला उपाध्यक्ष सुश्री उषा सिन्हा, पूर्व मातृ शक्ति संयोजिका श्री मति निर्मला नेताम ,दुर्गा वाहनी जिला संयोजिका पदमनी साहू, भारती ठाकुर,नगर संयोजिका दीपिका सारथी, मोहिनी सारथी,, प्रमिला नेताम ,श्री मति उषा गंगाधर,श्री मति मीना साहू,श्री मति उषा ठाकुर,सागर बाई , श्री मति कमला कांगे,……. *हेमप्रभा साहू। *विश्व हिन्दू परिषद् मातृ शक्ति संयोजिका कांकेर*।

  • cg board 10th results 2023: नक्सल प्रभावित क्षेत्र की रिया हालदार ने टॉप टेन में बनाई जगह…!

    cg board 10th results 2023: नक्सल प्रभावित क्षेत्र की रिया हालदार ने टॉप टेन में बनाई जगह…!

    cg board 10th results 2023: नक्सल प्रभावित क्षेत्र की रिया हालदार ने टॉप टेन में बनाई जगह…!

    कांकेर जिले के घोर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा ब्लॉक के 3 बच्चों ने टॉप टेन में जगह बनाई है. जिनमें से एसेबेड़ा गांव की रिया हालदार ने 98 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है. परीक्षा परिणाम सामने आने के बाद कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने छात्रा को फोन से बधाई दी है.इन्होंने बनाई मेरिट लिस्ट में जगह: इसके अलावा शासकीय हाई स्कूल गोण्डाहुर की स्नेहा हालदर ने 97.17 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में आठवां स्थान प्राप्त किया है. शासकीय हाईस्कूल मटोली की लेखिका उर्वसा ने 96.83 प्रतिशत आंक प्रप्त किया है. जिनका राज्य में दसवां स्थान है. कांकेर ब्लॉक के कोदागांव के छात्र अखिल सेन ने 97.17 प्रतिशत के साथ राज्य में आठवां स्थान हासिल किया है

    रिया बनना चाहती हैं कलेक्टर: राज्य में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रिया हालदार का कहना है कि वह किसान परिवार से आती हैं. परिणाम सामने आने के बाद उनके और परिवार के आंखों में खुशी के आंसू आ गए. सबने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी. छात्रा ने परीक्षा के लिए रोज 4 से 5 घंटे पढ़ाई कर काफी मेहनत की थी. रिया कांकेर की कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला से काफी प्रभावित हैं. वह आगे इसी तरह मेहनत कर कलेक्टर बनना चाहती हैं कांकेर जिले में 9464 बच्चों ने परीक्षा का फार्म भरा था. जिनमें 4432 छात्र और 5032 छात्राएं थीं. कांकेर जिले में 9367 बच्चों ने परीक्षा दी थी. 10वीं बोर्ड में कांकेर जिले में 4,436 विद्यार्थियों फर्स्ट डिविजन से पास हुए. वहीं 3,687 विद्यार्थियों ने सेकेंड डिविजन हासिल किया है. जबकि 260 विद्यार्थियों ने थर्ड डिविजन हासिल कर पाए. कांकेर जिले में साल 2023 में 10वीं बोर्ड परीक्षा में पासिंग परसेंट 91.47 प्रतिशत रहा. जिले में 4 बच्चों ने टॉप 10 में जगह बनाई. 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिन 4 बच्चों ने जगह बनाई है, उसमे 3 छात्राएं हैं

  • आई.पी.एल. सट्टा पर कांकेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही.. 02 करोड़ के सट्टा का खुलासा.!!!

    आई.पी.एल. सट्टा पर कांकेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही.. 02 करोड़ के सट्टा का खुलासा.!!!

    रिपोर्टर प्रमिला नेताम

    आई.पी.एल. सट्टा पर कांकेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही.. 02 करोड़ के सट्टा के अवैध कारोबार का खुलासा.!!!
    कांकेर पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ सिन्हा के द्वारा सट्टा के अवैध करोबार पर रोकथाम एवं ऑनलाईन सट्टा खेलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के विशेष निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में सट्टा के अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु सायबर सेल, थाना कांकेर पुलिस टीम द्वारा मुखबीर लगाकर सूचना एकत्रित की जा रही हैं।
    इसी तारतम्य में आज थाना कांकेर पुलिस टीम गोपनीय सूत्रों से विश्वनीय सूचना के आधार पर रवाना होकर सट्टे बाजों के विरूद्ध कार्यवाही कर क्रमशः घड़ी चौक, लेक व्यू हॉटल, पंचमुखी हनुमान मंदिर पास मोबाईल से महादेव एप में ऑनलाइन सट्टा खेलते हुये कमशः 1. राकेश रजक 2. घनश्याम धनकर 3. टोमन कुमार यादव को पकड़ा गया एवं गवाहों के समक्ष उनके मोबाइलों को चेक किया गया जिसमें ऑनलाईन गेमिंग महादेव एप से सट्टा खेलते हुये महादेव बुक के उपलब्ध खातों में सट्टा के लेनदेन करना पाया गया। सट्टा का लेन देन किये गये खातों को जांच किया गया जिसमें करोड़ों रूपयों के संदिग्ध लेन देन होने से दोनों खातों को होल्ड कराया गया। खाता धारक 1 अंशुल प्रसाद निवासी भिलाई, 2. संदीप उपाध्याय निवासी दुर्ग हैं। जिसमें आईपीएल सीजन के दौरान दोनों खातों में 01 करोड 93 लाख रूपये का लेनदेन होना पाया गया तथा वर्तमान में 03,52,778. 00 रूपये शेष बचे होने से रकम को होल्ड कराया गया है। आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधान की धारा 6 के तहत कार्यवाही कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। अन्य संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर दबिश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया है। आईपीएल सट्टा पर लगातार कार्यवाही जारी है।
    गिरफ्तार आरोपी:-
    1. राकेश रजक पिता बुधराम रजक उम्र 27 वर्ष निवासी माहुरबंदपारा कांकेर थाना कांकेर जिला कांकेर
    2. घनश्याम धनकर पिता नोहरलाल धनकर उम्र 26 वर्ष निवासी पुरी चारामा थाना चारामा जिला कांकेर
    3. टोमन कुमार यादव पिता दिलीप कुमार यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पुरी राजापारा थाना चारामा जिला कांकेर
    जप्त सामग्री
    01. एक रेडमी कंपनी का एन्ड्रायड मोबाईल
    02. एम एमआई कंपनी का एन्ड्रायड मोबाईल
    03. एक रिवलमी कंपनी का एन्ड्रायड मोबाईल’