जवानों ने गोंगला ग्राम के विद्यालयों में चला सफाई अभियान, स्वच्छता की शपथ ली

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा में आज  रति कान्त बेहेरा, कमाण्डेन्ट, 02 बटालियन, के.रि.पु.बल के दिशा निर्देशानुसार 02 बटा0, के.रि.पु.बल के जवानों द्वारा सुकमा जिले के गोंगला ग्राम में शासकिय प्राथमिक पाठशाला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस आयोजन के तहत 02 बटा0 सी.आर.पी.एफ के अधिकारियों व जवानों द्वारा विद्यालय के अन्दर व बाहर चारो तरफ साफ-सफाई किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों एवं द्वितीय वाहिनी के जवानों के द्वारा स्वच्छता अभियान के लिए एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया तथा इस स्वच्छता अभियान में द्वितीय वाहिनी के अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों व जवानों ने श्रम दान किया तथा स्वच्छता को अनवरत बनाए रखने का शपथ भी लिया।

इस मौके पर द्वितीय वाहिनी केरिपुबल के डॉ पंकज कुमार वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी (एस.जी.) श्री भास्कर भट्टाचार्य उप. कमाण्डेन्ट, आयता राम भुंगरि सरपंच गोंगला, श्री किरण कुमार प्राचार्य मध्य विद्यालय, जय राम पोयाम प्राचार्य प्राथमिक पाठशाला, ग्राम पंचायत मुखिया बनताल मुशालया, सुबेदार मेजर राजेश कुमार, निरी/जीडी मुनीर पी. के, निरी/जीडी अब्दुल रफीक अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

इस अवसर पर, भास्कर भट्टाचार्य, उप. कमाण्डेन्ट, 02 बटालियन, के.रि.पु.बल के द्वारा बटालियन में उपस्थित सभी अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को इस स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए शुभकामनाएॅ दिया तथा उनके परिवार वालों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का अनुरोध किया क्योकिं स्वच्छता ईश्वरत्व की पहचान है तथा हम सभी के जीवन में स्वस्थ्य रहने के लिए बहुत जरूरी है।

उन्होंने यह भी बताया कि स्वच्छता से तात्पर्य न सिर्फ अपने आस-पास व वातावरण की है वरण इससे तात्पर्य है तन की स्वच्छता, मन की स्वच्छता व आत्मा की स्वच्छता जिसे हम अन्ततः ईश्वर से मिल जाते है। उन्होंने यह भी बताया कि द्वितीय वाहिनी नियमित रूप से इसी प्रकार सुकमा के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों व संस्थानों की सफाई कर सुकमा वासियों को भी अपने आस-पास व पर्यावरण के साफ-सफाई हेतु प्रेरित करेगी।

Share This Article