भाजपा के 100 कार्यकर्ताओं ने विधायक विक्रम मंडावी के समक्ष थामा कांग्रेस पार्टी का हाथ….!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस नेताओं ने पुष्पहार और काँग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में किया स्वागत…!
बीजापुर जिले के भोपालपटनम के ग्राम संड्रापल्ली के 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के द्वारा बीजापुर क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस में प्रवेश कर लिये है।
संड्रापल्ली गांव के नव प्रवेशित कार्यकर्ताओं को बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, ज़िला पँचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियाम, बस्तर विकास प्राधिकरण एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतीया उद्दे, ज़िला पँचायत सदस्य सरिता चापा, मंडी अध्यक्ष कामेश्वर गौतम, जनपद अध्यक्ष निर्मला मरपल्ली, जनपद उपाध्यक्ष मिच्छा मुतैया, मद्देड ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तलांडी इस्तारी, नगर पंचायत भोपालपट्टनम की अध्यक्ष सुश्री रिंकी कोरम ने पुष्पहार और कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत करते हुए कांग्रेसी पार्टी में प्रवेश कराया है।

इस दौरान विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि संड्रापल्ली के 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल जी की सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किए है आने वाले दिनों में और लोग कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करेंगे। वही ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि “यह बदलते बीजापुर की तस्वीर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जनकल्याणकारी नीतियों के अलावा किसानों के जेब में धान का पैसा और तेंदूपत्ता का पैसा डालने का काम किया है प्रदेश में सामाजिक समरसता का भाव है। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी लगातार जनसेवा में लगें है उसी का नतीजा है कि आज संड्रापल्ली गाँव के 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है।”

भाजपा से कांग्रेस प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा पिछले 15 सालों तक भाजपा की सरकार थी लेकिन हमारे गांव का विकास नही हुआ किसानों को भी भाजपा ने समर्थन मूल्य के नाम पर ठगा है। भुपेश बघेल जी की सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ जो वादा किया है उन वादों को 4 सालों में पूरा किया है। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी जिले के विकास को लेकर गंभीर है विक्रम मंडावी लगातार विकास कर रहे है उनके विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस पार्टी प्रवेश किये है। प्रवेश के दौरान ज़िला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share This Article