अंबिकापुर की घटना: शिक्षक पति से विवाद होने पर पत्नी ने बेटी के साथ स्कूल परिसर में ही लगा ली फांसी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षक की पत्नी व बेटी ने स्कूल परिसर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दंपती के बीच तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की शाम को स्कूल में शिक्षक से मिलने आई पत्नी ने बेटी के साथ खुदकुशी कर ली। घटना के बाद शुक्रवार को लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी में

बताया गया कि शिक्षक संजय गुप्ता का विवाह 2017 में डांडगांव की रहने वाली मीना गुप्ता से हुआ था। एक साल बाद दोनों ने बच्ची को जन्म दिया। शिक्षक संजय ने पुलिस को बताया कि मीना गुप्ता उससे पैसे मांगती थी। शॉपिंग के लिए दबाव बनाती और मारपीट करती थी। मीना तीन साल से अलग घर में रहती थी।

इस दौरान गुरुवार को मीना संजय गुप्ता के स्कूल पहुंच गई और विवाद करने लगी। मीना को संजय के साथ अन्य लोगों ने समझाकर शांत कराया, लेकिन स्कूल की छुट्टी तक मीना अपने 6 साल की बच्ची के साथ वहीं रुकी रहीं। रात में संजय ने दोनों को घर चलने के लिए बुलाया, लेकिन दोनों नहीं माने।

इसके बाद मीना ने स्कूल परिसर में लगे बॉस्केटबॉल के रस्सी के सहारे पेड़ पर लटक कर अपनी बच्ची के साथ जान दे दी।

दंपती के तलाक का मामला कोर्ट में: संजय और मीना के बीच विवाद के कारण दूरियां बढ़ गई थी।

दोनों ने तलाक के लिए 2021 में पहले परिवार न्यायालय में आवेदन किया। इसका मामला अभी चल ही रहा है। मीना गुप्ता ने संजय गुप्ता सहित परिवार के सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस भी किया। तलाक और दहेज प्रताड़ना दोनों प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।

Share This Article