लेडी हिस्ट्री शीटर ने दुकानदार को पीटा…VIDEO: दुकान खाली करवाने गुंडागर्दी, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की, पुलिस के सामने 15-20 गुंडों ने मचाया बवाल

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement

इन घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। रायपुर में हिस्ट्रीशीटर महिलाओं ने दुकानदार से मारपीट की है। दुकान खाली करवाने बड़ी संख्या में बदमाश शास्त्री बाजार की दुकान में पहुंचे। दुकान में कब्जा जमाने के लिए जबरन अंदर घुसकर विवाद किया।

पुलिस के सामने ही धक्का-मुक्की और गाली गलौज की। मामला गो.बताया जा रहा है कि गुरुवार को शाम 7 बजे के करीब छुरा ट्रेडर्स नाम की दुकान में शहर की हिस्ट्रीशीटर महिलाएं पहुंची, जिनके साथ कुछ गुंडे भी थे। वह जबरन दुकान के भीतर घुस गए। सामानों में तोड़फोड़ करने लगे।इनमें मोनिका सचदेवा और वृद्धि साहू भी शामिल थीं।पुलिस की मौजूदगी में हंगामा वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में दुकान के अंदर तोड़फोड़ और सामान फेंका जा रहा है। गुंडे दुकान खाली करवा कर भीतर टायर भरने के लिए लाए थे।

दुकान को खाली करवा कर उसके अंदर टायर भरने की तैयारी थी, लेकिन जैसे ही आसपास के लोग इकट्ठे हुए कई बदमाश मौके से भाग निकले।वारदात में मोनिका और वृद्धि साहू शामिल वारदात में मोनिका सचदेवा और वृद्धि साहू भी शामिल थी, जो रायपुर शहर की हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाश हैं।

इनके खिलाफ एनडीपीएस और चाकू बाजी की घटनाओं में अपराध दर्ज है। कोतवाली, मौदहापारा जैसे थाना क्षेत्रों में वारदात के बाद पुलिस ने इन्हें कई बार जेल भेजा है।रायपुर SSP संतोष सिंह ने फौरन हंगामा करने वाले आरोपियों के खिलाफ FIR के निर्देश दिए।15 से 20 गुंडों के साथ महिलाएं आई थी छुरा ट्रेडर्स के मालिक मनीष छुरा का कहना है कि वे लोग पिछले 40 साल से वहां व्यापार कर रहे हैं।

उनका घर दुकान वहीं पर है, लेकिन आज 15 से 20 गुंडों के साथ महिलाएं जबरन दुकान में घुस गईं और बदसलूकी की। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं गुंडों की बदसलूकी से दहशत में है।SSP ने दिए FIR के निर्देश मामले की खबर रायपुर SSP संतोष सिंह के पास पहुंची। तो उन्होंने फौरन हंगामा करने वाले आरोपियों के खिलाफ FIR के निर्देश दिए।

महिलाओं समेत मारपीट में शामिल सभी गुंडों की तलाश की जा रही है।इसके पहले भी छोटा पारा और बैजनाथपारा के कुछ युवकों पर पैसे लेकर दुकान या प्रॉपर्टी खाली करवाने का मामला आ चुका है ।

Share This Article