हाथियों के मूवमेंट के चलते खौफ में ग्रामीण: जान जोखिम में डालकर हाथियों को भगा रहे ग्रामीण, फसल बचाने कर रहे है प्रयास

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

कोरबा में में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है जिले के सरहदी क्षेत्र में 50 हाथी मौजूद हैं। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर हाथियों को भगा रहे हैं।

फसल को नुकसान से बचाने के लिए आग जला कर किसान हाथियों को भगा हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है.जानकारी के मुताबिक पिछले दो सप्ताह से कोरबा के पड़ोसी जिले कोरिया और जीपीएम के सीमावर्ती क्षेत्र कोटगार, बेलकामार गांव में लगातार हाथियों का मूवमेंट जारी है।

जिसके चलते ग्रामीण सरकारी भवन में रात गुजार रहे हैं। हालांकि ये हालात लगभग पिछले पांच साल से बने हुए हैं। जब भी हाथी इन गांवों की सीमा से गुजरते हैं पसान, ऐतमानगर और केंद्ई रेंज के ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हो जाते हैं।इस जद्दोजहद के बीच वन विभाग सिर्फ खानापूर्ति कार्रवाई कर रहा है।

वन विभाग की माने तो हाथियों से ग्रामीणों को दूर रहने की सलाह दी जा रही है। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कराई जा रही है। वहीं शाम होते ही जंगल की ओर जाने से रोका जा रहा है। हाथियों की आने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे रेस्क्यू कर रही है वही हाथी दल निगरानी रखी हुई है।

Share This Article