शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म: भगाकर नागपुर ले गया, शारीरिक संबंध बनाए फिर रेलवे स्टेशन में छोड़कर भागा, पढ़िए पूरी खबर

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म का मामले सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पहले आरोपी ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ नागपुर ले गया। यहां अरोपी ने पीड़िता के साथ शादी के नाम पर लगातार शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद नागपुर के रेलवे स्टेशन में उसे छोड़कर फरार हो गया। पूरा मामला उतई थाना का है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी विपन रंगारी ने बताया कि 20 नवंबर को नाबालिग की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तलाश के दौरान जीआरपी से नागपुर रेलवे स्टेशन में लावारिस हालत में युवती के मिलने की सूचना मिली।इसके बाद उतई पुलिस की एक टीम 21 नवंबर को नागपुर पहुंची।

यहां नागपुर की चाइल्ड केयर से लड़की को अपने सुपुर्द लिया। इसके बाद उसे दुर्ग लाया गया। यहां थाने में लड़की को परिजनों को सौंपा दिया गया।नाबालिग को भगाने वाला आरोपी उतई पुलिस की हिरासत में गांव में ही छिपा था आरोपी इसके बाद पुलिस ने आरोपी को 24 नवंबर को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया आरोपी के मोबाइल की लोकेशन डुमरडीह गांव की आ रही थी।।मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी निखिल कुर्रे को डुमरडीह के अपने घर में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।शादी का झांसा देकर युवक भगाकर ले गया था लड़की कोपूछताछ में लड़की ने महिला पुलिस अधिकारी को बताया कि इंदिरा आवास वार्ड 19 डुमरडीह थाना उतई निवासी निखिल कुर्रे (21 साल) से उसकी पहचान हुई।

इसके बाद उसने उसे झूठे प्यार का वादा किया और शादी करने की बात कही। उसने कहा कि उसके घरवाले राजी नहीं होंगे, इसलिए भाग चलते हैं।लड़की को अपनी बातों में फंसाकर वो उसे पहले रायपुर लाया। इसके बाद वहां से दोनों नागपुर चले गए। वहां लड़के ने एक मकान किराये से लिया। यहां वो लड़की के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद लड़की को नागपुर रेलवे स्टेशन में छोड़कर भाग गया।

Share This Article