छत्तीसगढ़ में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड: सरगुजा संभाग 8 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा, अगले 5 दिन तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्तर से आ रही हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। रात में ठंड से बचने के लिए लोग चौक-चौराहों पर अलाव का सहारा ले रहे हैं। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

वहीं अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस सुकमा में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा और दुर्ग संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है, जबकि रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य है।रात के समय आउटर इलाकों में हल्की धुंध छाने लगी।सरगुजा में एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड सरगुजा संभाग के जिलों में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों की हालत खराब कर दी है।

आमतौर पर दिसंबर और जनवरी के महीने में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड अब नवंबर में ही पड़ने लगी है।प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया। यहां रात का तापमान 8 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम रहा। वहीं सूरजपुर में रात का तापमान 8.8 डिग्री, बलरामपुर में रात का तापमान 8.6 डिग्री, कोरिया में 10.7 डिग्री और जशपुर में न्यूनतम तापमान 13.8 रहा।प्रदेश के जिलों में रात का तापमान।GPM में सामान्य से कम रहा पारा बिलासपुर संभाग के जिलों में भी रात का पारा औसत से कम है। सबसे कम न्यूनतम पारा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रिकॉर्ड किया गया है।

यहां रात का पारा 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा। वहीं कोरबा में 12.5 डिग्री, बिलासपुर में 14.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया ।प्रदेश के जिलों में दिन का तापमान ।

दुर्ग में रात का पारा सामान्य से 5.2 डिग्री नीचेदुर्ग जिले में लगातार रात के तापमान में गिरावट बनी हुई है। दुर्ग में रात का पारा 12 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम रहा। तकनीकी रूप से देखा जाए तो सरगुजा के बाद दुर्ग में अन्य जिलों के मुकाबले यहां ज्यादा ठंड है। वहीं राजनांदगांव में 13 डिग्री और बालोद में 13.7 डिग्री रात का पारा रिकॉर्ड किया गया है।बस्तर संभाग में ऐसा रहा न्यूनतम तापमान बस्तर संभाग के जिलों में रात का तापमान सामान्य स्थित है। बस्तर में 14 डिग्री, बीजापुर में 14.2 डिग्री, दंतेवाड़ा में 13.2 डिग्री और सुकमा में 16.6 डिग्री रात का तापमान रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि कि यहां रात के तापमान स्थिर बना हुआ है।

अगले 3 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।रायपुर में रात और दिन में भी ठंडरायपुर में रात में ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब बना हुआ है। वहीं दिन में भी हल्की ठंड महसूस होने लगी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक रायपुर में ठंड बरकरार रहेगी।प्रदेश में लगातार आ रही ड्राई हवा के कारण ऐसे हालात बन रहे हैं। रायपुर में आज हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C और 15°C के आसपास रहने की संभावना है।

Share This Article