अवैध धान खपा रहे कोचिए: 115 बोरी धान से भरे दो पिकअप जब्त, नहीं मिला कोई वैध दस्तावेज

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। इसी बीच बिचौलिए खरीदी केन्द्रों में धान खपाने की कोशिश कर रहे हैं। राजस्व और खाद्य विभाग ने दो पिकअप से 115 बोरी अवैध धान जब्त किया है।

यह धान उत्तर प्रदेश से लाया गया था।.जानकारी के मुताबिक, उत्तरप्रदेश के रघुनाथनगर के ग्राम रमेशपुर के रास्ते होते बलरामपुर में धान लाया जा रहा था। शनिवार सुबह 5 बजे जांच के दौरान 2 पिकअप वाहन को अवैध धान परिवहन करते हुए पकड़ा गया। रघु नाथनगर तहसीलदार ईश्वर चंद यादव ने बताया कि, वाहन क्रमांक यूपी 64 टी 5417 में 57 बोरी धान और यूपी 64 टी 3374 में 58 बोरी कुल 115 बोरी अवैध धान बरामद हुआ है। जिसका कोई दस्तावेज नहीं मिला, तो पुलिस को सौंप दिया गया है।

सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।किसानों के लिए टोल फ्री नंबर जारी जिले में धान खरीदी विपणन वर्ष 2024-25 के लिए टोल फ्री नंबर 18002333663 जारी किया गया है। जिसमें धान खरीदी से संबंधित जानकारी, सूचना या समस्या के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। यदि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या हो, तो वो टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर इसकी सूचना भी दे सकते हैं।

50660 किसानों ने कराया पंजीयन जिले में किसान पंजीयन की निर्धारित सीमा तक 50660 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 3980 हजार नए किसान शामिल हैं। जिले में स्थापित 49 धान खरीदी केन्द्रों के जरिए निर्धारित अवधि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वे अपना धान बेच पाएंगे। शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर धान खरीदी नहीं होगी।

धान खरीदी केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा इसके साथ ही धान खरीदी केन्द्रों सहित संग्रहण केन्द्रों और राइस मिलों में पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। धान खरीदी के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा बांट का तौल में इस्तेमाल होगा। धान बेचने वाले पंजीकृत किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।

8तीनों राज्यों की सीमाओं पर निगरानी बलरामपुर कलेक्टर आर एक्का और एसपी वैभव बैंकर रमनलाल के निर्देश पर बलरामपुर से लगे झारखंड, यूपी और एमपी की सीमा से लगे अंतर्राज्यीय नाकों पर जांच की जा रही है। झारखंड और उत्तर प्रदेश में धान की कीमत 16 से 18 रुपए प्रति किलो तक है। इस कारण धान छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर खपाया जाता रहा है।

Share This Article