छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर मुठभेड़: सुकमा से लगे मलकानगिरी के जंगल में हुई गोलीबारी, एक जवान घायल; एक नक्सली के भी मारे जाने की खबर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़-ओडिशा राज्य की सीमा पर आज गुरुवार की तड़के पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में ओडिशा पुलिस का एक जवान घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस मुठभेड़ में एक नक्सली के भी मारे जाने.बताया जा रहा है कि नक्सली ओडिशा राज्य की सीमा पार कर छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहे थे।

जिसकी खबर ओडिशा पुलिस को मिली थी। जवानों को रात में ही सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था। वहीं आज गुरुवार तड़के जवान जब जिनेलगुड़ा में मौके पर पहुंचे तो माओवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई।यह इलाका छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एर्राबोर से लगा हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक करीब 10 से 15 मिनट तक गोलीबारी हुई। वहीं जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। हालांकि ओडिशा पुलिस का एक जवान घायल हो गया। जिसे साथियों ने मलकानगिरि के अस्पताल लाया। जिसका इलाज जारी है। फिलहाल इस मुठभेड़ की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

Share This Article