बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड के बारे में बताया गया। टीम मेंबर निशा यादव के द्वारा बच्चों को गुड टच बैड टच की जानकारी दी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेली – मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से आस्था समिति द्वारा क्रियान्वित चाईल्ड

लाईन 1098 परियोजना के द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओपन हाउस कार्यक्रम में उमाशंकर कश्यप केंद्र समन्वयक चाईल्ड लाईन ने बताया कि चाईल्ड लाईन 24 घंटे फोन एवं आउटरीच सेवा है उन बच्चों के लिए जिन्हें देखरेख एवं संरक्षण की जरूरत है, किसी बच्चों का आश्रय के जरूरत हो

, कोई बच्चों को पीट रहा हो, अनाथ, गुमशुदा, लापता, शोषित, बाल श्रम, बाल विवाह हो रहा है तो चाइल्ड लाइन 1098 में फोन करके उन बच्चों की मदद कर सकते हैं उन्होंने बताया कि किशोर न्याय (बालकों के देखरेख) संरक्षण अधिनियम 2015, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड के बारे में बताया गया। टीम मेंबर निशा यादव के द्वारा बच्चों को गुड

टच बैड टच की जानकारी दी गई। टीम मेंबर पूर्णानंद साहू के द्वारा नशा से संबंधित जानकारी दिया। टीम मेंबर लक्ष्मी नारायण सोनवानी के द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में टीम के द्वारा कोरोना संक्रमण एवं बचाव की जानकारी दी गई। शासन प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए हेनडवास

सैनिटाइजर एवं मास्क, सामाजिक एवं शारीरिक दूरी रखा गया, ओपन हाउस में प्रतिभागी बच्चों को सरपंच एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में संचालन का कार्य हितेश कुमार के द्वारा से किया गया। कार्यक्रम में उमाशंकर कश्यप केंद्र समन्वयक चाईल्ड लाईन, टीम मेंबर पूर्णानंद साहू, निशा यादव, लक्ष्मी नारायण, हितेश कुमार, डाकेश कुमार कश्यप, नंद किशोर राठौर, दीपिका बारला, सरपंच श्रीमती प्रभौतिन साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षक मनोज साहू , बच्चों एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article