एसआई भर्ती: आवेदन का आज अंतिम दिन, 341 में उपनिरीक्षक के 278 पद

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read

छत्तीसगढ़ पुलिस में एसआई, प्लाटून कमांडर, सूबेदार समेत अन्य की भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन गुरुवार, 21 नवंबर तक किए जा सकते हैं।

कुल 341 पदों पर भर्ती होगी। इस बार यह वैकेंसी सीजी पीएससी के माध्यम निकाली गई है।.इससे पहले 2018 में एसआई की वैकेंसी निकली थी। इसके रिजल्ट कुछ दिन पहले जारी हुए हैं। इस भर्ती के लिए निर्धारित मापदंड के अनुसार पुरुषों की हाईट 168 सेमी और महिला की 153 सेमी होनी चाहिए।

सीना बिना फुलाये 81 सेमी और फुलाने पर 86 सेमी होनी चाहिए।जिन पदों के लिए वैकेंसी निकली है, उनमें सूबेदार के 19, उप निरीक्षक 278, उप निरीक्षक विशेष शाखा 11, प्लाटून कमांडर 14, उप निरीक्षक अंगुल चिन्ह 4, उप निरीक्षक प्रश्नाधीन दस्तावेज 1, उप निरीक्षक कंप्यूटर, उप निरीक्षक साइबर क्राइम के लिए 9 पोस्ट हैं। विस्तृत जानकारी पीएससी की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Share This Article