सीएम बोले-धान बुवाई पर कोई रोक नहीं

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

साय ने कहा-रोकने के लिए कभी कोई आदेश नहीं हुआ जारी, कांग्रेस फैला रही अफवाह

छत्तीसगढ़ में धान को लेकर एक बार फिर सियासत गरमाती नजर आ रही है। किसानों को धान न उगाने को लेकर तीन जिलों के कलेक्टर ने आदेश वाले कांग्रेस के आरोप को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफवाह बताया है, उन्होंने कहा ये लोग कई तरह से दुष्प्रचार करने की कोशिश क.अभी मुझे पता चला कि लोगों को कहा जा रहा है कि गर्मी में धान नहीं लगाना है,ऐसा कुछ नहीं है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायशासन ने नहीं दिया निर्देशसीएम से ने कहा ये लोग कहा रहे हैं कि गर्मी में धान में उगाने वाले किसानों पर कार्यवाही होगी जबकि ऐसे कोई आदेश है नहीं, हम लोग किसानों की हितैषी सरकार हैं,

भाजपा ने जितना काम किसानों के हित में किया उतना कांग्रेस ने कभी नहीं किया।धनेंद्र साहू झूठ बोल रहे-भाजपाभाजपा नेता अशोक बजाज ने कहा धनेंद्र साहू रबी फसल को लेकर दिया गया बयान को सफेद झूठ है कि प्रदेश सरकार ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है, जिसमें धान बोने पर प्रतिबंध लगाया गया है या धान बोने पर 50 हजार रू. का जुर्माना लगाने की बात हो। श्री बजाज ने कहा कि धनेंद्र साहू अफवाह फैलाकर किसानों की झूठी वाहवाही लेने का प्रयास कर रहे हैं।पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू।

किसान गांजा-अफीम की खेती नहीं कर रहे- साहूकलेक्टर्स के इस आदेश को लेकर धनेंद्र साहू ने कहा था कि, किसान गांजा या अफीम की खेती नहीं कर रहे हैं। राज्य सरकार किसानों को धान की खेती करने से न रोके, उन्हें रोकना भी नहीं चाहिए। कई जिलों के कलेक्टर गांवों में कोटवारों से मुनादी भी करा रहे हैं।बिजली काटने की मिल रही धमकीसाहू धान की फसल को लेकर कहा कि, सारे गांव से जानकारी दी गई है कि धान की फसल न लें, दलहन-तिलहन की फसल लें।

यदि धान की फसल लेंगे तो बिजली काट दी जाएगी ऐसे मौखिक आदेश दिया जा रहे हैं। कोटवार से मुनादी कराई जा रही है। धमतरी कलेक्टर, राजनांदगांव और रायपुर कलेक्टर का तो आदेश है की धान की फसल को हतोत्साहित की जाए।ये तो तुगलकी फरमान है। किसान की बिजली काटने की धमकी दी जा रही। किसान कोई गांजा, अफीम की फसल थोड़े ना उगा रहे। कांग्रेस मांग कर रही है की इस तरह के आदेश वापस ले सरकार।

Share This Article