महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, नारायणपुर में महिला नक्सली का आत्मसमर्पण, शासन की नक्सल उन्मूलन नीति से प्रभावित

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

नारायणपुर में महिला नक्सली का आत्मसमर्पण, शासन की नक्सल उन्मूलन नीति से प्रभावित

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर पुलिस के प्रयास और शासन की नीतियों से प्रभावित होकर एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। वह परतापुर एरिया मेंढकी एलओएस पार्टी सदस्य के पद पर कार्यरत थी और विगत 4 वर्षों से माओवादी संगठन में शामिल थी।

महिला नक्सली ने शासन की नक्सल उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया। वह परतापुर एरिया मेंढकी एलओएस पार्टी सदस्य के पद पर कार्यरत थी। आत्मसमर्पित महिला नक्सली को शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत 25,000/- प्रोत्साहन राशि दी गई। नारायणपुर पुलिस ने माओवादी की खोखली विचारधारा से ग्रामीणों को मुक्त कराने के लिए माड़ बचाव अभियान चलाया है ।

Share This Article