मामूली विवाद पर दो महिलाओं की निर्मम हत्या एक अन्य घायल
नाली बनाने के नाम पर हुआ विवाद युवक ने किया हमला

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

27-सितंबर,2020

रायगढ़-{सवितर्क न्यूज़} बीते दिनों लॉकडाउन के दौरान रायगढ़ जिले में हुई हत्या की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में एक युवक ने तीन महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया है। जीनमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। वही एक अन्य महिला की हालत गंभीर बानी हुई है। ये घटना रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के तडोला गांव की बताई जा रही है।वही इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शवों को पंचनामा के बाद अब पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुातबिक आरोपी मनीष यादव का रविवार की सुबह कुछ महिलाओं के साथ नाली बनाने को लेकर विवाद हो गया। और विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक अपना आपा खो बैठा और महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। तो वही एक अन्य महिला बुरी तरह घायल है। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में जांच शुरू कर दी है। दोनों ही पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है और उनके बयान भी दर्ज करवाए जा रहे हैं।
बता दें रायगढ़ से लगे हुए पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत तडोला गांव में हुए हत्या की वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी संतोष कुमार सिंह एवं डीएसपी गरिमा द्विवेदी, पुसौर टीआई एवं उनकी टीम पहुंची मौके पर पहुंच गई थी। इस पूरे मामले में पुलिस का दावा है कि आरोपी युवक को एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में घायल एक महिला को पुलिस द्वारा रायगढ़ जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। मृतिका का नाम रामबती खड़िया पति दासमती 50 वर्ष एवं सहोद्रा यादव पति केदार यादव 45 वर्ष है। जबकि समारिन बाई पति मोहन यादव गम्भीर रूप से घायल है।

Share This Article