बिलासपुर।सास से चुगली का आरोप लगाकर पड़ोसी ने महिला से मारपीट कर दी। आसपास के लोगों के पहुंचने पर पड़ोसी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। महिला ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जांच कर रही है। सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा विश्वकर्मा चौक निवासी मधु सिंह ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं। रविवार की रात 10 बजे वह अपने घर में थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला भंगड़ सतनामी उनके घर आया। पड़ोसी भंगड़ ने महिला से गाली-गलौज शुरू कर दी। पूछने पर पड़ोसी ने बताया कि वह उसके सास के साथ चुगली करती है। मना करने पर पड़ोसी ने महिला की पिटाई कर दी। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसे देखकर भंगड़ वहां से भागने लगा। भागते समय भंगड़ ने महिला को जान से मारने की धमकी दी।
सास से चुगली का आरोप में पड़ोसी ने की महिला की पिटाई
