बीजापुर में विस्फोटक समेत 8 माओवादी गिरफ्तार: जवानों को नुकसान पहुंचाने IED प्लांट करने की थी तैयारी,  सर्चिंग के दौरान फोर्स ने पकड़ा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

IED और अन्य नक्सल सामान समेत 8 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में IED और अन्य नक्सल सामान समेत 8 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि ये सभी नक्सली पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के लिए IED प्लांट करने पहुंचे थे। जिन्हें फोर्स ने मौके से ही पकड़ लिया। मामला जिले के उसूर का, जानकारी के मुताबिक, 16 नवंबर को थाना उसूर से DRG और जिला बल के जवान टेकमेटला की तरफ सर्च ऑपरेशन के लिए निकले हुए थे।

सर्चिंग के दौरान टेकमेटला के जंगल मोड़ के पास कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस को इनपर शक हुआ। जिसके बाद कुल 8 लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। IED समेत अन्य सामान बरामद किए गएइनकी तलाशी ली गई। इनके पास से IED समेत अन्य सामान बरामद किए गए। जिसके बाद इन्हें फौरन गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अफसरों के मुताबिक ये सारे नक्सल संगठन के सदस्य हैं।

जो जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए बीच रास्ते में IED प्लांट करने पहुंचे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर इनके मंसूबे को नाकाम कर दिया गया है।ये हैं गिरफ्तार नक्सली जोगा माड़वी – CRC कंपनी नंबर-2 पार्टी सदस्य देवा सोढ़ी (19) – बाल संघमगुड्डी माड़वी (22) – RPC मिलि शिया प्लाटून सदस्य चुला हेमला (30)- RPC मिलि शिया प्लाटून सदस्य सुक्का सोढ़ी (30) – रेखा पल्ली संघम सदस्य पाय की मड़कम (24) – KAMS सदस्य सुक्का कुंजाम (40) – रेखापल्ली संघम सदस्य मल्ला मिड़ियम (25) – रेखा पल्ली संघम सदस्य

Share This Article