सांसद बृजमोहन ने बस्तर में जनजातीय विवि खोलने शिक्षा मंत्री से की चर्चा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर । लोकसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को रायपुर वापस लौट आए। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, इस सत्र से उनको काफी अनुभव मिला, सदन में बजट पर बोलने का अवसर मिला,

साथ ही छत्तीसगढ़ में लोक महत्व के कई मुद्दों को सदन में रखने का अवसर मिला, जिसमे राज्य में रेल विस्तार, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने समेत विभिन्न विषयों पर बोलने का अवसर मिला और जल्द ही इसका असर भी देखने को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि, उन्होंने ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बस्तर में जनजातीय विश्वविद्यालय खोलने पर चर्चा भी की जिसका परिणाम भी जल्द ही देखने को मिलेगा।

Share This Article