छत्तीसगढ़ में ट्रक-पिकअप की टक्कर, 3 मजदूरों की मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

13 घायलों में 9 की हालत गंभीर, ओडिशा से आए थे मजदूरी करने

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर स्थित राजनगर में पिकअप और ट्रक की टक्कर हो गई है। हादसे में पिकअप में सवार 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 मजदूर घायल हैं। इनमें से 9 की हालत गंभीर है।.जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी जगदलपुर से ओडिशा जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।निजी कृषि फॉर्म में काम करने आए थे मजदूरदरअसल, ये सभी मजदूर ओडिशा के रहने वाले हैं। जगदलपुर के एक निजी कृषि फॉर्म में काम करने के लिए आए थे। शनिवार की रात ये सभी पिकअप में सवार होकर ओडिशा अपने घर जा रहे थे। इसी बीच राजनगर के पास ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि पिकअप में सवार सारे मजदूर काफी दूर तक फेंका गए।घायलों का इलाज जारी है।

शवों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गयाघटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो बकावंड SDOP समेत जवान मौके के लिए निकले। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। शवों को भी मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। फिलहाल घायल और मृतकों के नाम की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article