बस्तर फाइटर के जवान ने किया सुसाइड

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read

अपनी पिस्टल से बिस्तर पर सोते समय खुद को मारी गोली; 2 महीने में 7वीं मौत

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में बस्तर फाइटर के जवान ने शनिवार की रात सुसाइड कर लिया। जवान ने बेड पर अपनी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। एसपी वाय अक्षय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। घटना उरन्दाबेड़ा थाना क्षेत्र के फरसगांव ब्लॉक के बारदा गांव की है।.बताया जा रहा है कि, जवान हरीलाल नाग कोंडागांव के बारदा का रहने वाला था। जिसकी धनोरा थाने में पोस्टिंग थी। मौके पर पिस्टल और मोबाइल बरामद हुआ है।

घटना की सूचना पर फरसगांव एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा और केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह मौके पर पहुंच गए हैं।जवान ने अपनी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।2 महीने के अंदर यह 7वां माामलाछत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के जवानों के सुसाइड करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले 5 जवान अपनी जान दे चुके हैं। वहीं एक पुलिस कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर रही। इनमें SSB का कॉन्स्टेबल और CRPF का हेड कॉन्स्टेबल भी शामिल हैं।

20 सितंबर: CRPF 226 बटालियन का जवान विपुल भूयान असम का रहने वाला था। वह गादीरास कैंप में तैनात था। शनिवार सुबह जवान कैंप के बाथरूम में गया और खुद को गोली मार ली। पढ़ें पूरी खबर…5 सितंबर : कांकेर में पुलिस कॉन्स्टेबल ने थाने में ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली कनपटी से आर-पार निकल गई। गंभीर हालत में उसका उपचार रायपुर के अस्पताल में किया गया।

मामला ताड़ोकी थाना क्षेत्र का था। पढ़ें पूरी खबर…3 सितंबर: उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी जवान राकेश कुमार (31) SSB 33वीं बटालियन में आरक्षक पदस्थ था। उसकी ड्यूटी ताड़की थाना क्षेत्र के कोसरोंडा कैंप में लगी थी। बताया जा रहा है कि, उसने सर्विस राइफल से सिर में गोली मार ली। पढ़ें पूरी खबर…27 अगस्त : दुर्ग में SSB (सशस्त्र सीमा बल) के एक कॉन्स्टेबल ने मंगलवार रात इंसास राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान का नाम मनोज कुमार (32) था। वह अंतागढ़ से जनरल ड्यूटी पर SSB क्षेत्रीय मुख्यालय भिलाई आया था।

बताया जा रहा है कि रात 8:30 से 11:30 बजे तक उसकी तैनाती मुख्य गेट पर थी। पढ़ें पूरी खबर…26 अगस्त : दंतेवाड़ा में CRPF के हेड कॉन्स्टेबल ने AK-47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान का नाम विपिन चंद्र है। जवान उत्तराखंड का रहने वाला था और CRPF 195 बटालियन मुख्यालय बारसूर में पदस्थ था। पढ़ें पूरी खबर…25 अक्टूबर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में CRPF के एक हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से सुसाइड कर लिया। जवान पवन कुमार हरियाणा का रहने वाला था। बीजापुर के पातरपारा में CRPF 199 बटालियन का कैंप है।

यहां वो पदस्थ तैनात था।छुट्टी ना मिलना सुसाइड का सबसे बड़ा कारणबस्तर के बीहड़ों में तैनात जवान सुसाइड कर रहे हैं। इनके सुसाइड की सबसे बड़ी वजह इन्हें समय पर छुट्टियां न मिलना है। हालांकि, कुछ जवान ऐसे भी हैं जो छुट्टी से लौटने के बाद ड्यूटी के दौरान सुसाइड किए हैं। इसकी वजह पारिवारिक कलह सामने आई है।इसके अलावा फोर्स में बड़े अफसरों के साथ जवानों का कम्युनिकेशन गैप भी होता है, जिससे जवान अफसरों के सामने अपनी समस्या नहीं रख पाते हैं।

इसके अलावा जवानों के बीच आपसी-मजाक मस्ती भी इनके सुसाइड करने या फिर अपने साथियों की ही हत्या करने की वजह है।80% खुदकुशी छुट्‌टी से लौटने के बादअर्ध सैनिक बलों में 2020 में 3,584 से बढ़कर 2022 में 4,940 हो गई मनोरोग रोगियों की संख्या।2011 से 2023 तक 1,532 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने खुदकुशी की है (पूर्व अर्ध सैनिक बल कल्याण संघों के परिसंघ की रिपोर्ट)पिछले पांच वर्षों में 6 CAPF के 46,960 कर्मियों ने अपनी नौकरी छोड़ी है।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे निपटने के लिए अक्टूबर 2021 में टास्क फोर्स बनाई।टास्क फोर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि 80% आत्महत्याएं छुट्टी से लौटने के बाद।

Share This Article